Skip to main content

ताजा खबर

गणतंत्र दिवस 2025: इरफान और यूसुफ पठान का देशभक्ति से भरा अंदाज हुआ वायरल

Yusuf Pathan- Irfan Pathan (Photo Source Instagram)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से भरे अपने खास अंदाज में जश्न मनाया। दोनों भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक खूबसूरत वीडियो और तस्वीर साझा किया, जिसमें वे तिरंगा फहराते हुए नजर आए।

इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर झंडा फहराते हुए पोस्ट किया वीडियो

इरफान पठान ने अपने पोस्ट के माध्यम से फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वह बेटे के साथ MIG CLUB में तिरंगा फहराते नजर आए।

उन्होंने लिखा, “गणतंत्र दिवस पर, हम भारतीय संविधान की भावना – हमारी कानूनी नींव – का जश्न मनाते हैं जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ सशक्त बनाती है। यह हमारे लोकतंत्र का आधार है, जो हमें एक मजबूत राष्ट्र के लिए एकजुट करता है। #RepublicDay #Constitution #india”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

यूसुफ पठान ने तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर  

साथ ही बड़े भाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने भी पहाड़ों के बीच तिरंगा लहराया और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

“सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ! आइए उस विविधता और ताकत का जश्न मनाएं जो भारत को अविश्वसनीय बनाती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yusuf Pathan (@yusuf_pathan)

उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इनके पोस्ट्स को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले। फैंस ने पठान भाइयों की देशभक्ति और उनके जोशीले अंदाज की खूब तारीफ की।

पठान भाइयों का यह कदम हर भारतीय के लिए प्रेरणा है, जो दिखाता है कि चाहे आप मैदान पर हों या उससे बाहर, अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी यह पहल सभी भारतीयों के दिल को छू गई।

আরো ताजा खबर

BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह

Ajit Agarkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर, 3 सितंबर को मुंबई में BCCI मुख्यालय में एक अहम समीक्षा...

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड...