Skip to main content

ताजा खबर

खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों दिग्गज खिलाड़ी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

MOUNT MAUNGANUI, NEW ZEALAND – JANUARY 26: MS Dhoni of India bats during game two of the One Day International Series between New Zealand and India at Bay Oval on January 26, 2019 in Mount Maunganui, New Zealand. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 15 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया।

यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी महेंद्र सिंह धोनी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही आगामी आईपीएल सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था। हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम करियर से संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने यूरोग्रिप टायर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगा कि मुझे थोड़ा और समय मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को ज्यादा मिस नहीं करता हूं क्योंकि मेरा हमेशा से यह मानना था कि आपको अपने फैसलों पर भरोसा रखना चाहिए। अगर आपने एक बार फैसला ले लिया है तो इसे बदलने के बारे में बिल्कुल भी सोचा नहीं चाहिए। इसलिए ऊपर वाले की दुआ से मैं बहुत ही खुश हूं कि मैं अपने देश की ओर से भाग ले पाया।

इसके अलावा यह सच में काफी मजेदार समय था। मैंने अपने दोस्तों के साथ भी काफी समय गुजारा है। यही नहीं मैंने कई बाइक राइड भी की है। यह मेरे दिल के बहुत ही करीब है। वापस आकर मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि मैं अपने परिवार के साथ और अपनी बेटी के साथ भी समय बिता पाया।’

आईपीएल 2025 में भी महेंद्र सिंह धोनी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी शानदार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी खराब रहा था। हालांकि आगामी सीजन में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के आगामी सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। अब यह देखना होगा कि आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी कैसी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...