
Basit Ali (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के पुणे में हुए दूसरे मैच को 113 रनों से जीतकर, न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में किसी टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत का साल 2012 से घर पर लगातार चला आ रहा 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया।
दूसरी ओर, टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शर्मनाक हार पर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बासित का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे।
भारत की हार पर Basit Ali ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- भारत का बांग्लादेश के खिलाफ दो दिन में टेस्ट मैच जीतना और न्यूजीलैंड की श्रीलंका में 2-0 से हार। टीम इंडिया को लगा होगा कि वह न्यूजीलैंड को आसानी से हरा देंगे।
बासित ने आगे कहा- इसका मलतब है कि भारतीय मैनेजमेंट और भारतीय खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे। न्यूजीलैंड ने अपना होमवर्क किया, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था। किसी ने नहीं सोचा होगा कि कीवी टीम भारत को हरा सकेगी। यहां तक कि खुद न्यूजीलैंड ने भी ऐसा कुछ नहीं सोचा होगा, लेकिन उन्होंने अपना होमवर्क किया और सीरीज में जीत हासिल की।
दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो अब दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का, तीसरा व आखिरी मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि क्या सीरीज के पहले दो मैचों को गंवाने के बाद, इस मैच में टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं?
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

