Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों को लेकर BCCI की नई गाइडलाइन पर हरभजन सिंह ने पूछे तीखे सवाल, कहां- भारत इसलिए नहीं हारा क्योंकि…

Harbhajan and BCCI (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन में नजर आ रहा है। हाल में ही क्रिकेट बोर्ड द्वारा खिलाड़ियों को लेकर एक नई 10 पाॅइंट्स की गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में कुछ कड़े फैसले लिए गए हैं।

इन पाॅइंट्स के बारे में आपको बताएं तो टीम गवर्निंग बोर्ड ने अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है। इन पाॅइंट्स में अनिवार्य घरेलू क्रिकेट भागीदारी, पारिवारिक यात्रा पर प्रतिबंध, व्यक्तिगत स्टाफ, एक सीरीज के दौरान कमर्शियल एंडोर्समेंट और लगेज अलाउंस शामिल है।

तो वहीं हाल में ही इन पाॅइंट्स पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajn Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। हरभजन का कहना है कि बताए गए ज्यादातर पाॅइंट्स नए नहीं थे।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही बीसीसीआई की खिलाड़ियों को लेकर नई गाइडलाइन पर बात करते हुए, हरभजन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- जब मीडिया द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन पर पढ़ रहा था, तो जब मैं आखिरी बार सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट का खिलाड़ी था, तो उसके बाद से इसमें कुछ नया नहीं मिला।

10 में से कम से कम 9 पाॅइंट्स जैसे परिवार के दौरे की अवधि, एक ही होटल में रहना, प्रैक्टिस का समय, लगेज आदि। मेरा सवाल यह है कि यदि ये नियम मेरे समय में थे, तो इसे किसने और कब बदला? इसकी जांच होनी चाहिए।

हरभजन ने आगे कहा- हम असल मुद्दे से भटक रहे हैं। हम इसलिए नहीं हारे, क्योंकि पत्नियां और हमारे साथी दो महीने तक वहां थे। हम इसलिए नहीं हारे क्योंकि किसी ने अलग से यात्रा की। हम इसलिए हारे क्योंकि हमने कई बार बहुत खराब क्रिकेट खेली।

हम घर पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो बुरी तरह फॉर्म से बाहर हैं। टीम के सिलेबस को लेकर क्या सुधार किए गए? या फिर मैदान के बाहर सिर्फ इन्हीं मसलों पर चर्चा हो रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: तो इस वजह से जारी नहीं हो पा रहा आईपीएल शेड्यूल, BCCI ने बताई बड़ी वजह

T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा में हो रही देरी को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारी...

T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया

T20 World Cup 2026 IND vs NAM (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 12 फरवरी, गुरूवार को भारत और नामीबिया के बीच, दिल्ली...

T20 WC 2026, IND vs NAM: बैटिंग-बोलिंग में आल-राउंड प्रदर्शन के चलते हार्दिक पंड्या ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

T20 World Cup 2026: Hardik Pandya (image via getty) ऑल-राउंड हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप...

T20 World Cup 2026: गुप ए मैच में टाॅप पर पहुंची टीम इंडिया, नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup 2026 IND vs NAM (Image Credit- Twitter X) भारत और नामीबिया के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम...