
Nazmul Islam (Image credit Twitter – X)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया है। यह फैसला उनके हालिया सार्वजनिक बयानों के बाद उठे विवाद और खिलाड़ियों के विरोध के बीच लिया गया है। यह पूरा मामला बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद के समय सामने आया, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।
BCB ने यह निर्णय एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक के बाद आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की। बोर्ड ने साफ किया कि यह कदम संगठन के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
नजमुल इस्लाम के बयानों को लेकर क्रिकेट जगत में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। हालात इतने बिगड़ गए कि क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने घरेलू क्रिकेट के देशव्यापी बहिष्कार का आह्वान तक कर दिया।
विवाद के बाद BCB का सख्त कदम, खिलाड़ियों के हितों पर दिया जोर
BCB ने बयान में कहा गया, हालिया घटनाक्रम की समीक्षा के बाद और संगठन के हित में, BCB अध्यक्ष ने नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का फैसला लिया है।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला BCB संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत अध्यक्ष को मिले अधिकारों के अनुसार लिया गया है। साथ ही, बोर्ड के कामकाज में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए एक अंतरिम व्यवस्था भी की गई है। अगले आदेश तक BCB अध्यक्ष खुद फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
इस पूरे विवाद के बीच BCB ने खिलाड़ियों के हितों को लेकर अपनी स्थिति भी साफ की। बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान, सुरक्षा और भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। BCB ने दोहराया कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी खिलाड़ियों की गरिमा और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब बांग्लादेश क्रिकेट पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। वर्ल्ड कप से जुड़े मुद्दों, बोर्ड के प्रशासन और खिलाड़ियों के साथ रिश्तों को लेकर अब BCB पर और ज्यादा निगरानी की जा रही है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि बोर्ड इस स्थिति को कैसे संभालता है और खिलाड़ियों का भरोसा कैसे वापस जीतता है।
MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

