Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X)

S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने टीम इंडिया के वर्कलोड मैनेजमेंट पर गंभीर चिंता जताई है।

हाल ही में फिटनेस की समस्याओं के कारण लगभग दस खिलाड़ी बाहर हो गए हैं, जिसे देखते हुए बद्रीनाथ ने कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमिटी पर मुख्य खिलाड़ियों को ज्यादा थकान या वर्कलोड से बचाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए बद्रीनाथ ने कहा कि पुरानी समस्याओं के बावजूद खिलाड़ियों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। बुमराह को शुरू में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने की समस्या बढ़ जाने और उससे ठीक न हो पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

बद्रीनाथ ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भूमिका के बारे में बात करते हुए साफ किया कि यह सेंटर सिर्फ खिलाड़ी की मेडिकल स्थिति और फिजिकल फिटनेस की जांच करता है। खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा या नहीं, इसका फैसला पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन पैनल पर निर्भर करता है।

सीओई खिलाड़ियों का चयन नहीं करता: S Badrinath

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सीओई खिलाड़ियों का चयन नहीं करता; वे सिर्फ खिलाड़ी की शारीरिक स्थिति का डेटा देते हैं। अंतिम फैसला कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं का होता है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चोटें दो तरह की होती हैं एक तो अचानक लगने वाली चोटें (जैसे साई सुदर्शन को गेंद लगना) जो अनजाने में होती हैं, और दूसरी ज्यादा इस्तेमाल या मेहनत से होने वाली चोटें (जैसे बुमराह की चोट), जिन्हें सही निगरानी से पूरी तरह रोका जा सकता है।

भारतीय टीम को कईं बड़े झटके लगे है; नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण टीम में सरफराज खान को वापस बुलाने जैसे आखिरी समय में बदलाव करने पड़े हैं।

यह भी पढ़ें: “ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट

Bangladesh Off-Spinner Aliss Al Islam Reported to ICC for Suspect Bowling Action (image via X) बांग्लादेश के स्पिन-बॉलिंग सेटअप पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऑफ-स्पिनर एलिस...

मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

IPL 2027: Kieron Pollard Appointed Mumbai Indians Head Coach (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के अहम आइकॉन कायरन पोलार्ड...

24 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराकर वनडे ट्राई-सीरीज जीती अफगानिस्तान ने शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7...

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...