Skip to main content

ताजा खबर

खास तरीके से हुआ BGT का आगाज, दो दिग्गजों के हाथ में दिखी ये ट्रॉफी इस बार

Sunil Gavaskar And Allan Border (Image Credit- Instagram)

BGT यानी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई सालों से खेली जा रही है, जिसमें शानदार खेल के अलावा गजब का रोमांच भी देखने को मिलता है। इस बीच टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक खास वीडियो सामने आया है, जो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम के हाल खराब हो गए

पर्थ में BGT का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां पहले ही दिन टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाजों की पोल खुल गई। इस दौरान पहले भारतीय टीम 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी, उसके बाद मेजबान टीम के बल्लेबाज फेल हो गए। 22 गज पर ऑस्टेलिया टीम ने 50 रन के अंदर ही अपने 7 विकेट खो दिए, वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में बुमराह ने 4 विकेट लिए, सिराज ने 2 विकेट लिए और राणा को 1 विकेट मिला। साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर कमाल के कैच भी पकड़े।

BGT से जुड़ा ये वीडियो तो देखना बनता है बॉस

*BGT के आगाज के साथ एक खास वीडियो हो रहा है इस समय वायरल।
*सुनील गावस्कर और एलन बॉर्डर मैदान के अंदर लेकर आए थे टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी।
*इस दौरान दोनों पूर्व दिगग्ज खिलाड़ी ट्रॉफी हाथ में लिए नजर आए पूरे जोश में।
*एलन बॉर्डर और सुनील गावस्कर के सर नेम पर रखा गया है BGT का नाम।

इन दोनों दिग्गजों से है BGT की असली पहचान

Sunil Gavaskar and Allan Border bringing out the BGT 🙏#AUSvIND pic.twitter.com/P3sxf4ofNI

— 7Cricket (@7Cricket) November 22, 2024

सिराज और विराट की ये तस्वीर काफी शानदार है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कोहली का टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप शॉ जारी है

कुछ समय पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, उसमें विराट कोहली का बल्लेबाजी में काफी घटिया प्रदर्शन रहा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कोहली की बल्लेबाजी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है, जहां आज टेस्ट मैच के पहले दिन ही कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान हेजलवुड ने कोहली के खिलाफ प्लान बनाया था और ये अनुभवी बल्लेबाज उस प्लान में काफी आसानी से फंस गया। दूसरी ओर टीम की तरफ से इस दौरान सबसे ज्यादा रन रेड्डी ने बनाए और उन्होंने कुल 41 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...