Skip to main content

ताजा खबर

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम दूसरे टेस्ट में भी हुए फ्लॉप, नाहिद राणा ने झटका महत्वपूर्ण विकेट, आप भी देखें वीडियो

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम दूसरे टेस्ट में भी हुए फ्लॉप, नाहिद राणा ने झटका महत्वपूर्ण विकेट, आप भी देखें वीडियो

Babar Azam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट के खेल का चौथा दिन शुरू हो चुका है। खेल के चौथे दिन पाकिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। बाबर आजम का विकेट नाहिद राणा ने झटका।

इन दोनों टीमों के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में अभी तक बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी बाबर आजम 31 रन ही बना पाए थे और उनका विकेट शाकिब अल हसन ने झटका था। दूसरी पारी की बात की जाए तो नाहिद राणा ने आजम को काफी अच्छी गेंद फेंकी जो उनके बल्ले से लगकर पहली स्लिप में खड़े शदमन इस्लाम के पास गई। शदमन इस्लाम ने कोई भी गलती नहीं की और कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

यह रही वीडियो:

बता दें, रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में भी वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। पहले टेस्ट में भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को नाहिद राणा ने आउट किया था।

फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था। इस समय खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान 274 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से दूसरे टेस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने 138 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए थे।

फिलहाल पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में काफी खराब स्थिति में है। टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने दूसरी पारी में सिर्फ तीन रन बनाए जबकि सैम अयूब 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान शान मसूद ने 28 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान को अगर इस टेस्ट सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...