Skip to main content

ताजा खबर

खराब प्रदर्शन के कारण स्टीव स्मिथ का ऑस्ट्रेलिया टीम में ओपनिंग स्लाॅट खतरे में, जाने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?

खराब प्रदर्शन के कारण स्टीव स्मिथ का ऑस्ट्रेलिया टीम में ओपनिंग स्लाॅट खतरे में, जाने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही फैंस इस बात पर टुकटुकी लगाए हैं कि क्या स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इस सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे या नहीं?

तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में स्मिथ के सलामी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर, हाल में ही टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) ने बड़ा बयान दिया है। मैकडोनाल्ड का कहना है कि वह अभी तक किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन इसके इर्द-गिर्द चर्चा जारी है।

एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में ओपनिंग स्लाॅट को लेकर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने SEN से बातचीत करते हुए कहा- हर किसी की जुबान पर यही सवाल है? हालांकि इस पर हमारी नजर है, लेकिन हमने इसके बारे में कोई ठोस फैसला नहीं लिया है।

इसके बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। लेकिन यह चर्चा में हैं, अगर मैं कहूं कि बातचीत नहीं हो रही है, तो मैं झूठ बोलूंगा। आने वाली गर्मियों के संदर्भ में टेस्ट में क्या होगा, इसके बारे में बहुत सारी बातचीत हो रही है।

मैकडोनाल्ड ने आगे कहा- जाहिर है, अगर हम स्टीव स्मिथ के साथ बदलाव करते हैं, तो किसी और को सलामी बल्लेबाजी के लिए जाना होगा। हमने कैमरन ग्रीन को नंबर चार पर सफल होते हुए देखा है। इस तरह के फैसलों को लेने में कुछ परतें जुड़ती हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी पक्का और तय नहीं है।

दूसरी ओर, स्मिथ के सलामी बल्लेबाज के दौर पर प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो खेले गए पिछले चार मैचों में वह 28.50 की मामूली औसत से कुल 171 रन ही बना बनाए हैं, जो उनके करियर औसत (56.97) से काफी कम है। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में यह भूमिका डेविड वाॅर्नर के रिटायर होने के बाद से संभाल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...