Skip to main content

ताजा खबर

क्विंटन डी कॉक ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी, अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को सेंट लूसिया में दिखाना होगा कमाल

ENG V SA (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में इंग्लैंड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे।

रीजा हेंड्रिक्स इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जहां एक तरफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला वहीं क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम को काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया था।

क्विंटन के अलावा डेविड मिलर ने 43 रनों का योगदान दिया। Tristan Stubbs ने 12* रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मोईन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने होंगे

इंग्लैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 164 रन बनाने होंगे। हालांकि टीम के लिए यह स्कोर बनाना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि यहां स्पिनर्स को काफी मदद है और दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज है जो इंग्लैंड के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं।

बता दें, जहां एक तरफ अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया था वहीं इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस लक्ष्य को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...