Skip to main content

ताजा खबर

क्विंटन डी कॉक का यू-टर्न! वनडे से संन्यास का फैसला लिया वापस, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल

Quinton de Kock reverses ODI retirement (image via getty)
Quinton de Kock reverses ODI retirement (image via getty)

क्रिकइंफो के अनुसार, क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया है और उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है।

डी कॉक ने भारत में 2023 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, जहां उन्होंने 594 रन बनाए थे और प्रोटियाज टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में बारबाडोस में खेला था।

हाल ही में क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट में वापसी करने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक इनोक एनक्वे से संपर्क किया था। और अब वह पाकिस्तान के दौरे के साथ वनडे क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीका इस दौरे पर टेंबा बावुमा की सेवाओं से वंचित रहेगी, क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। एडेन मार्करम भी व्हाइट-बॉल टीमों में शामिल नहीं हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम पर डालें एक नजर

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान इस दौरे के दौरान 2 टेस्ट, 3 T20I और 3 ODI मैच खेलेंगे।

पाकिस्तान दौरे के लिए साउथ अफ्रीका टी20आई स्क्वाड

डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बोश, डेवाल्ड ब्रेविस, नैंड्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फेरेरा, रीजा हेनरिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, नकाब पीटर, लुआन-डर प्रीटोरियस, एंडिले सिमलन, लिजाड विलियम्स।

पाकिस्तान दौरे के लिए साउथ अफ्रीका वनडे स्क्वाड

मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), कॉर्बिन बोश, डेवाल्ड ब्रेविस, नैंड्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फेरेरा, ब्योर्न फोर्ट्यून, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, नकाब पीटर, लुआन-डर प्रीटोरियस, सिनथेम्बा क्वेसीले।

पाकिस्तान दौरे के लिए साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड

एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड बेडिंगहम, कॉर्बिन बोश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हम्जा, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशाव महाराज (दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध), विआन मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कागीसो रबाडा, रायन रिकल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेलेन सुब्रायन, काइल वेर्रेने।

আরো ताजा खबर

पहली ही गेंद पर छक्का, ईशान किशन ने शाहीन अफरीदी को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला हमेशा की तरह रोमांच से भरा रहा, लेकिन इस बार शुरुआत से...

IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतने के लिए चाहिए 176 रन, ईशान किशन ने खेली 77 रनों की पारी

IND vs PAK, T20 World Cup 2026 (image via getty) भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। इशान किशन के 77 रन सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के...

बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।...

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें वीडियो

Jay Shah and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन को भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेते देखा गया। रोहित,...