Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) अवाॅर्ड्स में Laura Wolvaardt और Marco Jansen ने जीते सबसे ज्यादा अवाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर 

Laura Wolvaardt and Marco Jansen (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा 5 सितंबर को क्रिकेट अवाॅर्ड्स 2024 का आयोजन देखने को मिला है। बता दें कि इस क्रिकेट अवाॅर्ड्स में साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Laura Wolvaardt सबसे ज्यादा अवाॅर्ड जीतने में सफल रही है। क्रिकेटर ने विभिन्न श्रेणियों में अवाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं।

गौरतलब है कि 25 वर्षीय Laura साउथ अफ्रीका के लिए 2023-24 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर थी। Laura ने इसके अलावा भारत के खिलाफ चेन्नई में हुए एकमात्र टेस्ट में शतक भी जमाया था। उन्होंने वीमेन प्लेयर ऑफ द ईयर, वीमेन टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर, ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर और फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे अवाॅर्ड अपने नाम किए।

इसके अलावा पुरुष श्रेणी में टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को जान्सेन (Marco Jansen) मैंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे हैं। मार्को ने साउथ अफ्रीका को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे।

तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने में सफल रहे हैं। डिकाॅक ने वर्ल्ड कप 2023 में प्रोटीज टीम के लिए 594 रन बनाए थे, जो किसी भी साउथ अफ्रीकी द्वारा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर और केशव महाराज प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे हैं। इसके अलावा David Bedingham पुरुष श्रेणी में इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर और महिला श्रेणी में Eliz-Mari इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड जीतने में सफल रही हैं।

मारिजान काप ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ गेंद का पुरस्कार जीता

तो वहीं साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजान काप सीजन का बेस्ट गेंद का अवाॅर्ड जीतने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते समय में हुए वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने जिस तरह से बेथ मूनी को लहराती हुई गेंद पर आउट किया था, इस वजह से वह यह अवाॅर्ड जीतने में सफल रही।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...