Skip to main content

ताजा खबर

‘क्रिकेट में Sex बहुत आम बात है…’, इंटरव्यू में KKR के अभिषेक नायर का बड़ा बयान, कहा; इतना दबाव है कि…

‘क्रिकेट में Sex बहुत आम बात है…’, इंटरव्यू में KKR के अभिषेक नायर का बड़ा बयान, कहा; इतना दबाव है कि…

Abhishek Nayar describes ‘sex in cricket’ (Pic Source X)

आईपीएल 2024 की खिताबी लड़ाई में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने अहम भूमिका निभाई। पिछले महीने चेन्नई में हुए फाइनल में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था। इस जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर ने दिग्गज क्रिकेटर की जमकर तारीफ की। नायर ने ना सिर्फ आईपीएल बल्कि 2022 में टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी दिनेश कार्तिक की वापसी में अहम भूमिका निभाई थी।

अभिषेक नायर हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में नजर आए। इस इंटरव्यू के दौरान नायर एक सवाल से हैरान रह गए। पॉडकास्ट में रणवीर ने उनसे पूछा कि क्या एथलीटों के लिए सेक्स करना उचित है क्योंकि आम धारणा है कि इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।

रणवीर के सवाल पर अभिषेक नायर ने क्या जवाब दिया?

इस सवाल के जवाब में अभिषेक नायर बहुत ही बेबाकी से जवाब देते हैं। इस बारे में बोलते हुए उन्होंने ब्राजील के रोनाल्डो नाज़ारियो के बयान को दोहराया। साल 2002 फीफा विश्व कप खिताब के लिए टीम को प्रेरित करने वाले ब्राजीलियाई दिग्गज से जीत के बाद पूछा गया कि क्या सेक्स की वजह से उनसे अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

इसपर फुटबॉलर ने जवाब दिया: “मैंने मैचों से पहले कई बार सेक्स किया है। इससे खेलते समय ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन सभी कोच आपको मैच से पहले सेक्स न करने की सलाह देते हैं। मुझे एहसास हुआ कि कुछ मैचों में मैं बेहतर खेल सका क्योंकि मैंने पहले सेक्स किया था।”

‘द रणवीर शो’ पर बोलते हुए नायर शुरुआत में एंकर के सवाल से हैरान रह गए। आइये देखते हैं असल में इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी

एंकर: एक आखिरी विषय, क्रिकेट में सेक्स? क्या एथलीटों के जीवन में सेक्स एक फैक्टर है?

नायर: क्या आप यह पॉजिटिव या निगेटिव रूप से पूछ रहे हैं? क्योंकि आपने ये सवाल बहुत खुल कर पूछा है। हां, एथलीटों के जीवन में भी यह एक फैक्टर है। कौन सा इंसान इसके बिना जीवित रहेगा? लेकिन क्या यह अच्छा है या बुरा? क्या यह आपका प्रश्न है? या फिर आपका सवाल है कि कितना सेक्स?’

एंकर- मैं उसका जवाब देना चाहता हूं, लेकिन मैं यह भी देखना चाहता हूं कि आप असल में क्या जवाब देते हैं।

अभिषेक नायर- “सेक्स करना एक साधारण बात है। लेकिन यह हर किसी के लिए अलग भी है। हर क्रिकेटर के मन में लगातार द्वंद्व चलता रहता है। कुछ इसे पसंद करते हैं जबकि अन्य इससे बचते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि सेक्स न करने से ऊर्जा बढ़ती है, जिससे वे खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। कुछ लोग सेक्स करते हैं और महसूस करते हैं कि उनके लिए कुछ भी नहीं बदला है, सब कुछ सामान्य है। इसलिए यह बेहद निजी मामला है। इसके लिए कोई नियम नहीं है। सच तो यह है कि जीवन के विभिन्न चरणों में अलग-अलग चीजें काम करती हैं। किसी को बुरा नहीं लगता लेकिन कभी-कभी इतना दबाव होता है कि व्यक्ति खुलकर आनंद लेना चाहता है।”

इस सवाल जैसे कई मुद्दों पर अभिषेक नायर ने खुलकर टिप्पणी की। उन्होंने कुछ क्रिकेट यादें बताते हुए रोहित शर्मा की ट्रेनिंग और उनकी प्रैक्टिस के किस्से भी सुनाए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...