Skip to main content

ताजा खबर

“क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही”- खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित के सपोर्ट में उतरे आर अश्विन

Ravi Ashwin and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खराब लय में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा के लिए ‘यह मुश्किल समय’ है और भारतीय कप्तान को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर आलोचकों को चुप कराने की कोशिश करनी होगी।

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से खुद को टीम से बाहर कर लिया था। वहीं एक महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए वनडे में सिर्फ दो रन बनाए। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका ये खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Rohit Sharma के सपोर्ट में R Ashwin ने दिया बड़ा बयान

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘यह आसान नहीं है। अगर आप इसे रोहित के नजरिए से देखें तो जाहिर तौर पर यह उनके लिए निराशाजनक है। वह सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह समझते है कि उन्होंने इस प्रारूप में अच्छा किया है और वह इसे अच्छा चाहेंगे, लेकिन लोग सवाल तो पूछेंगे ही। क्रिकेट देखने वाले तो जाहिर तौर पर पूछेंगे ही। यह एक मुश्किल समय है। आप इन सवालों को रोक नहीं सकते। कब तक रुकेंगे? जब तक वह प्रदर्शन नहीं करेंगे यह जारी रहेगा।’’

रोहित ने सभी प्रारूपों में अपनी पिछली 16 पारियों में सिर्फ 166 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक क्रिकेटर के तौर पर मैं समझता हूं कि रोहित किस दौर से गुजर रहे हैं। यह आसान नहीं है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करें और इस श्रृंखला में शतक बनाएं।’’

भारत ने गुरुवार को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच को चार विकेट से जीता। सीरीज का दूसरा वनडे अब रविवार को कटक में खेला जाएगा। ऐसे में अब भारतीय टीम की कोशिश यही रहेगी कि वो इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...