Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट खेल को लेकर रॉबिन उथप्पा ने किया ऐसा हैरतअंगेज खुलासा जिसको सुन आप भी रह जाएंगे दंग

क्रिकेट खेल को लेकर रॉबिन उथप्पा ने किया ऐसा हैरतअंगेज खुलासा जिसको सुन आप भी रह जाएंगे दंग

Robin Uthappa (Image Credit- Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में खिलाड़ियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य में परेशानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि, क्रिकेट खेल की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। सभी क्रिकेटर्स यही चाहते हैं कि वो शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

यही नहीं सभी क्रिकेटर्स का बचपन से यह सपना होता है कि वो घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करें। हालांकि इस पूरे कार्यकाल में खिलाड़ियों को भी काफी परेशानी होती है। जब लंबे समय तक उनका राष्ट्रीय टीम या घरेलू क्रिकेट में चयन नहीं होता है तो वो भी गलत कदम उठा लेते हैं।

हाल ही में रॉबिन उथप्पा ने लल्लनटॉप में कहा कि, ‘अगर आप क्रिकेट को देखें तो यह व्यक्तिगत खेल भी है और टीम स्पोर्ट्स भी। आप अपने ओपनिंग पार्टनर के साथ भी जंग लड़ रहे होते हैं और उस तीसरे ओपनर के साथ भी जो प्लेइंग XI से बाहर होता है। आपके मन में यही चीज 10 से 15 साल तक चलती रहती है और आपको बहुत ही अंधेरे में डाल देती है।

यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि एक खेल के रूप में क्रिकेट में सुसाइड का सबसे ज्यादा रेट है। यह बहुत ही कम लोगों को पता है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अंपायर, ब्रॉडकास्टर और कई लोग क्रिकेट में ही शामिल है।’

यह भी पढ़े:- उथप्पा ने विराट के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उनकी वजह से खत्म हुआ युवी पाजी का करियर

रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा

रॉबिन उथप्पा की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। रॉबिन उथप्पा ने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: भारत की सेमीफइनल की उम्मीदें जीवित, जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी शिकस्त 

India vs Zimbabwe 48th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच आज 26 फरवरी, गुरूवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला...

T20 WC 2026, Super 8: IND vs ZIM मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को POTM चुना गया

India vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेयर...

T20 WC 2026, Super 8: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना दिया रिकाॅर्ड टारगेट 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 48वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, WI vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 47वें मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट...