Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, जब एक ही टी20 मैच में खेले गए 3 सुपर ओवर

क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, जब एक ही टी20 मैच में खेले गए 3 सुपर ओवर

Hubli Tigers (Pic Source-X)

आज यानी 23 अगस्त को खेले गए महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 2024 में हुबली टाइगर्स ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स को सुपर ओवर में हराया। इस मैच में एक अविश्वसनीय चीज देखने को मिली। दरअसल, पहली बार किसी भी फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में किन्हीं दो टीमों के बीच तीन बार सुपर ओवर हुआ है।

मैच की बात की जाए तो हुबली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मनीष पांडे ने 33 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद ताहा ने 31 रनों का योगदान दिया। अनुश्वर गौतम ने 30 रन बनाए, वहीं मन्वंत कुमार एल ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मयंक अग्रवाल ने 54 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि सूरज आहूजा ने 26 रन बनाए। नवीन एमजी ने 23 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों के बीच मैच टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने एक विकेट खोकर 10 रन बनाए। जवाब में हुबली टाइगर्स ने भी पहले सुपर ओवर में 10 रन बनाए। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा सुपर ओवर खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए हुबली टाइगर्स ने बिना विकेट खोए 8 रन बनाए। तमाम फैंस को लग रहा था कि बेंगलुरु ब्लास्टर्स आसानी से 9 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

बेंगलुरु टीम ने दूसरे सुपर ओवर में एक विकेट खोकर 8 रन बनाए। इसके बाद तीसरा सुपर ओवर खेला गया। फैन्स यह दृश्य देखकर हैरान थे कि पहली बार किसी टी20 मैच में तीन सुपर ओवर खेले जा रहे हैं।

तीसरे सुपर ओवर में हुबली टाइगर्स ने दर्ज की जीत

बता दें, तीसरे सुपर ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 12 रन बनाए। जवाब में तीसरे सुपर ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ हुबली टाइगर्स ने इस मैच को अपने नाम किया। इससे पहले कभी भी टी20 क्रिकेट में किसी भी मैच में तीन सुपर ओवर नहीं खेले गए हैं।

आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है और पहली बार महाराजा ट्रॉफी में 3-3 सुपर ओवर खेले गए। इस जीत के साथ ही हुबली टाइगर्स इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु ब्लास्टर्स अंक तालिका में 8 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...