Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट के इतिहास में हुआ पहली बार, 26 साल की उम्र में इस युवा खिलाड़ी को जबरदस्ती लेना पड़ा संन्यास

Will Pucovski (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर विल पुकोवस्की को जबरदस्ती संन्यास दिलवा दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके सिर्फ 26 वर्षीय पुकोवस्की को मेडिकल पैनल की सलाह पर मजबूरन रिटायरमेंट लेना पड़ा। क्रिकेट इतिहास में इस तरह का यह पहला और अनोखा मामला है। पुकोवस्की की तकनीक इतनी खराब थी कि अपने छोटे से करियर में 13 बार गेंद उनके हेलमेट में लगी थी। अब कन्कशन के चलते उनका खेल ‘शुरू’ होने से पहले ही खत्म हो गया।

विल पुकोवस्की का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि 13 बार गेंद हेलमेट में लगने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें, विल पुकोवस्की को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ जनवरी 2019 में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया था।

9News मेलबर्न के मुताबिक युवा खिलाड़ी ने अब अपने क्रिकेटिंग करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने मेडिकल टीम से बातचीत करने के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। Nine News की ओर से बात करते हुए मॉरिस ने कहा कि, ‘ मेरी समझ यही है कि विशेषज्ञों का एक Independent पैनल ने विल पुकोवस्की को कहा है कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए और क्रिकेट विक्टोरिया में अब उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है।

विल पुकोवस्की के टीम के साथियों के लिए भी यह खबर कोई हैरान करने वाली नहीं थी क्योंकि सीजन के शुरू होने से पहले इस युवा खिलाड़ी को ट्रेनिंग करते हुए बिल्कुल भी देखा नहीं गया है। यही नहीं वह ट्रैवलिंग विदेशी खिलाड़ी के रूप में ही नजर आए हैं।’

विल पुकोवस्की ने 26 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लिया

पुकोवस्की ने 36 प्रथम श्रेणी मैच में 45 से ज्यादा की औसत से 2350 रन बनाए थे। पुकोवस्की का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 255 रन था। इतना ही नहीं उन्होंने सात शतक और 9 अर्धशतक भी बनाए हैं। पुकोवस्की ने अपने डेब्यू मैच में डेविड वार्नर के साथ बल्लेबाजी की थी और उन्होंने पहली पारी में 62 रन और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे।

तमाम लोगों को इस युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें थी लेकिन लगातार चोटिल होने की वजह से उन्हें यह महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ा है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...