Skip to main content

ताजा खबर

“क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे जल्दी…”, भारत-A पर लगे बॉल टेम्परिंग आरोप को लेकर बोले डेविड वॉर्नर

David Warner (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच मकाय में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से सामना करना पड़ा। मैच के दौरान इंडिया-ए पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी। अधिकारियों के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव बनाने के लिए गेंद से छेड़छाड़ करते हुए उसका शेप बदल दिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिर इस चीज की पुष्टि की कि उनके पास कोई सबूत नहीं है कि गेंद के साथ छेड़छाड़ किया गया है। इस बीच, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तारीफ की, उन्होंने कहा कि, बोर्ड ने इस मुद्दे को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सुलझा लिया।

अंपायरों या मैच रेफरी को यहां खड़े होकर सवालों का जवाब देना चाहिए- डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने कहा कि, अंपायरों को अगर लगता है कुछ हुआ है तो फॉलो-अप किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंपायरों और मैच रेफरी को सारे सवालों के जवाब भी देने चाहिए। वॉर्नर ने सिडनी थंडर के कप्तान बनने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि आखिरी फैसला CA के पास है, है न? उन्होंने इस मामले को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सुलझा लिया, क्योंकि भारत इस समर सीजन में यहां आ रहा है। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इसका फॉलो-अप किया जाएगा। अंपायरों या मैच रेफरी को यहां खड़े होकर सवालों का जवाब देना चाहिए। मुझे लगता है कि मैच रेफरी को बाहर आकर अपने स्टाफ से बात करनी चाहिए, जो अंपायर हैं और अगर वे फैसलों पर अड़े हुए हैं, तो आपको इसके लिए खड़ा होना होगा। यह स्पष्ट रूप से एक बयान बै जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जारी करने की जरूरत है।

आपको बता दें, भारतीय खिलाड़ी गेंद बदलने के फैसले से खुश नहीं थे। एक स्पोक्सपर्सन ने Sydney Morning Herald को बताया कि, मैच की चौथी पारी में गेंद खराब होने के कारण बदली गई थी। दोनों टीमों के कप्तान और मैनेजर को खेल शुरू होने से पहले इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया था और आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...