Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का किया ऐलान, इन तीन धुआंधार तेज गेंदबाजों की हुई स्क्वॉड में वापसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का किया ऐलान, इन तीन धुआंधार तेज गेंदबाजों की हुई स्क्वॉड में वापसी

Nathan Ellis (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यानी 28 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। इसके बाद 14 नवंबर से इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज की ऑस्ट्रेलिया टीम में स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है लेकिन उन्होंने अभी तक मिचेल मार्श की अनुपलब्धता में कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है।

चयन को लेकर मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘जितने भी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उन सभी ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 क्रिकेट में भाग लिया है। सभी खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है और हम पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज को जीतना चाहेंगे। इस बात की भी मुझे काफी खुशी है कि स्पेंसर, जेवियर और नाथन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। तीनों ही काफी अच्छी खिलाड़ी है और उन्होंने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।’

यह रही ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम:

सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

बता दें कि, इस टी20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। इन सभी खिलाड़ियों ने बिग बैश लीग में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। तीसरा और अंतिम टी20 मैच 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...