
Adam Griffith (Pic Source-X)
एडम ग्रिफिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार को कहा कि तस्मानिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर देश की पुरुष टीमों के साथ काम करेंगे और तेज गेंदबाजों के विकास और तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
ग्रिफिथ विक्टोरिया के सहायक कोच के पद से इस भूमिका में आए हैं। ब्रिसबेन में CA के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में स्थित, वह तेज गेंदबाजों के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति का नेतृत्व करने, राष्ट्रीय तेज गेंदबाजों की तैयारी का प्रबंधन करने, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और ऑस्ट्रेलिया A पुरुष टीमों का समर्थन करने और तेज गेंदबाजी कोचों को सलाह देने सहित कई जिम्मेदारियों की देखरेख करेंगे।
ग्रिफिथ का प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में भी काफी अच्छा रहा है और उनकी कोचिंग भी बेहतरीन रही है। ग्रिफिथ ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और इस समय के गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी के अंदर कार्य करेंगे। बता दें कि, इस दिग्गज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एमएलसी में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के गेंदबाजी कोच के रूप में भी कार्य किया है।
ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एडम ग्रिफिथ को लेकर रखा अपना पक्ष
ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ग्रिफ़िथ की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि एडम नेशनल पेस बॉलिंग कोच के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में अपना व्यापक अनुभव लाएंगे और हमारे कोचिंग सेट अप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे। सभी प्रारूपों में एडम की विशेषज्ञता ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीमों के लिए पेस बॉलर्स की तैयारी में अमूल्य होगी।’
ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो उन्हें अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 31 जनवरी से हो रही है। इसके बाद टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जो 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया टीम शानदार प्रदर्शन करने को देखेगी और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

