Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नेपाल ने एक शानदार कार्यक्रम के दौरान NPL के Logo का किया खुलासा

NPL Logo (Pic Source-X)

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नेपाल ने काठमांडू में ‘सेलिब्रेशन ऑफ़ नेपाल क्रिकेट’ नाम के एक शानदार कार्यक्रम को होस्ट किया। इस बेहतरीन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘नेपाल प्रीमियर लीग’ टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट और उसके नए लोगो (Logo) का भी खुलासा किया।’

इस फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में नेपाल के कई युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। यही नहीं युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटर्स से भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बता दें, यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट के दौरान यूथ और खेल मिनिस्टर तेजूलाल चौधरी ने टूर्नामेंट के लोगों को लॉन्च किया। कार्यक्रम में युवा एवं खेल मंत्री तेजूलाल चौधरी, राष्ट्रीय खेल परिषद के सदस्य सचिव टंकलाल घीसिंग, CAN अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद और सचिव पारस खड़का ने भाषण दिए।

अभी इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के नाम और टीमों की संख्या को फाइनल करना बचा है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल के कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। यही नहीं नेपाल के फैंस भी क्रिकेट खेल के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

इससे पहले नेपाल टी20 लीग को काफी विवाद और आलोचना का सामना करना पड़ा था। CAN और Seven3Sports ने 8 साल के अनुबंध के लिए हामी भरी थी जिसकी शुरुआत मई 2022 में हुई थी लेकिन इसे फरवरी 2023 में समाप्त कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक Seven3Sports भी टूर्नामेंट में फिक्सिंग घोटाले में शामिल था। इस टूर्नामेंट की स्पॉट फिक्सिंग के बारे में काफी आलोचना की गई थी। शुरुआत में तो इसे काफी प्यार मिला लेकिन बाद में कोई भी दर्शक इस टूर्नामेंट के मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम नहीं आए।

📸🇳🇵 Moments Captured at the Logo Unveiling Ceremony of Nepal Premier League! 🏏🎉

Graced by the presence of Hon Minister of Youth and Sports, Teju Lal Chaudhary we celebrated the Festival of Himalayas! 🏏

Follow the official page: @OfficialNPLT20 #NepalCricket | #NPL2024 pic.twitter.com/1MEnjsifYt

— CAN (@CricketNep) August 19, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था

बता दें, वेस्टइंडीज और USA में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी अनुभवी टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें तगड़ी चुनौती दी थी। भले ही टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हो लेकिन नेपाल के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी थी।

अब नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में युवा खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाना बेहद जरूरी है। वो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...