

क्रिकेट जगत, देश और दुनिया की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में एक अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। बता दें यह बदलाव दुनिया के स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम को नए आयाम देने के लिए एकदम तैयार है, क्योंकि क्रिकट्रैकर ने आरवीसीजे (RVCJ) ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है।
खेल व कंटेंट जगत के दो दिग्गजों की यह पार्टनरशिप, खेल के ईकोसिस्टम को बदलने के लिहाज से रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। इस पार्टनरशिप से दुनियाभर के करीब 85 मिलियन से अधिक फैंस को डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट, अब एक नए अंदाज में देखने, सुनने और पढ़ने को मिलने वाला है।
गौरतलब है कि क्रिकट्रैकर के 20.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उसकी मंथली पेज व्यूज की क्षमता 30 मिलियन से अधिक है। साथ ही क्रिकट्रैकर के कंटेंट ने 1.2 बिलियन रीच और 2.1 बिलियन व्यूज के बड़े नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा हाल में ही खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकट्रैकर के वीडियो सेक्शन ने रिकाॅर्ड 105 मिलियन व्यूज हासिल किए। फिलहाल, भारत में क्रिकेट सेक्टर के कंटेंट के मामले क्रिकट्रैकर का कोई करीबी प्रतिस्पर्धी नहीं है।
दूसरी ओर, आरवीसीजे ग्रुप ने इस पार्टनरशिप से अपने बड़े पैमाने व कल्चर इंफ्लुएंसर को एक साथ लाने की कोशिश की है, जिससे इसकी भारत के सबसे शक्तिशाली डिजिटल मनोरंजन नेटवर्कों में से एक के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है। 6.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स की कम्यूनिटी के साथ, इसने लगातार यूजर फ्रेंडली, शेयर करने वाला और मैसेज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट परोसा है, जिसने इंटरनेट कल्चर को एक अलग ही दिशा दी है। खैर, अब जबकि क्रिकट्रैकर और आरवीसीजे ग्रुप ने एक साथ काम करने के लिए हाथ मिलाया है, तो स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम को भी नई दिशा मिलने वाली है।
स्पोर्ट्स कंटेंट को अधिक आकर्षक, आसान और प्रभावशाली बनाया जाए: सैयद सुज्जाद पाशा
तो वहीं, इस साझेदारी को लेकर क्रिकट्रैकर के फाउंडर व सीईओ सैयद सुज्जाद पाशा ने कहा- “हमारा हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि पूरे भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कंटेंट को अधिक आकर्षक, आसान और प्रभावशाली बनाया जाए। आरवीसीजे के साथ पार्टनरशिप हमें विश्वसनीय क्रिकेट पत्रकारिता को सशक्त कहानी कहने की कला और व्यापक डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ने में सक्षम बनाती है। साथ मिलकर, हमारा उद्देश्य डिजिटल युग में स्पोर्ट्स कंटेंट के उपयोग और उससे कमाई करने के तरीके को फिर से परिभाषित करना है।”
दूसरी ओर, इस साझेदारी पर RVCJ ग्रुप के डायरेक्टर शाहिद जावेद अंसारी ने कहा- “क्रिकट्रैकर के साथ यह सहयोग स्पोर्ट्स कंटेंट के क्षेत्र में विस्तार करने की हमारी सोच का स्वाभाविक विस्तार है। अपनी कहानी कहने की क्षमताओं को क्रिकट्रैकर की विशेषज्ञता के साथ मिलाकर, हमारा लक्ष्य ऐसी आकर्षक और रोचक स्पोर्ट्स स्टोरी बनाना है, जो डिजिटल दर्शकों और ब्रांडों दोनों के साथ गहरा जुड़ाव पैदा करें।”
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
LSG vs DC, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: LSG के लिए ओपनिंग करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो
IPL 2026: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की GT के खिलाफ दमदार वापसी की इरफान पठान ने की तारीफ

