Skip to main content

ताजा खबर

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty)

सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों से जीत के बाद, भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि उन्हें महिला क्रिकेट में भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप देखकर खुशी होगी। पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज का मानना ​​है कि इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भारत के टेस्ट मैच खेलने से ऐसी संभावनाएं बनती हैं, जिससे इन मैचों को और अधिक महत्व मिल सकता है।

भारत की यादगार जीत के बाद मजूमदार ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट इस खेल का शिखर बना हुआ है और उनका मानना ​​है कि सबसे लंबे फॉर्मेट में मैचों की बढ़ती संख्या भविष्य में महिला डब्ल्यूटीसी का रास्ता साफ कर सकती है।

मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जाहिर है, अगर ऐसा होता है तो हमें खुशी होगी। मैंने हमेशा यही माना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है। हमारी टीम यह बात जानती है। सिर्फ लीडरशिप ग्रुप ही नहीं, बल्कि नए आ रहे खिलाड़ी भी यह जानते हैं। उन्हें भी पता है कि टेस्ट क्रिकेट पर हमें सच में गर्व है।”

उन्होंने कहा, “हम इस साल तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। हमने एक ऑस्ट्रेलिया में खेला, एक अभी लॉर्ड्स में खेला और फिर दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक मैच खेलना है। तो मुझे लगता है कि एक साल में तीन टेस्ट मैच हो रहे हैं। क्यों नहीं? लेकिन मैं इस पर कोई राय देने या ज्यादा कुछ कहने वाला व्यक्ति नहीं हूं। फिर भी, अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा है।”

उनका कंट्रोल शानदार था: मजूमदार ने क्रांति गौड़ की तारीफ की

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि क्रांति ने जिस तरह की बॉलिंग की, उसमें उनका कंट्रोल शानदार था। वह बिल्कुल सही चैनल में बॉलिंग कर रही थीं। लाइन और लेंथ पर उनका कंट्रोल बहुत बढ़िया था। उन्होंने कभी भी छोटी गेंदें नहीं फेंकीं शायद इक्का-दुक्का गेंदें ऐसी रही हों लेकिन ज्यादातर गेंदें ‘गुड-लेंथ’ एरिया में ही थीं, जिसकी हम लंबे समय से बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कंट्रोल, लाइन और लेंथ पर टिके रहने का इनाम मिला है। मेरे हिसाब से यह टेस्ट मैच वाली अच्छी बॉलिंग थी।”

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, Duleep Trophy में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी का पहला सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच, बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड...

महिला एशिया कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Smriti Mandhana (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महिला एशिया...

लाॅर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद Joe Root ने इंग्लैंड को क्यों दी चेतावनी?

Joe Root (Image Credit- Twitter X) Joe Root warns England: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से जीत हासिल करने के बाद, तीन मैचों की...

Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) Deepti Sharma becomes leading wicket-taker in T20Is: महिला एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा...