Skip to main content

ताजा खबर

क्या है इस वीडियो में ऐसा जिसके वजह से 7 साल बाद हो सकती है करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी?

क्या है इस वीडियो में ऐसा जिसके वजह से 7 साल बाद हो सकती है करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी

Karun Nair. (Image Source: KSCA)

मैसूर वॉरियर्स के कप्तान करुण नायर ने बुधवार 28 अगस्त को महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 2024 का अपना चौथा अर्धशतक बनाकर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ 27वें मैच में यह कारनामा किया।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैसूर के सलामी बल्लेबाज कार्तिक सीए (19 गेंदों पर 14 रन) क्रीज पर अपने समय के दौरान संघर्ष करते रहे। हालांकि, एसयू कार्तिक और करुण नायर ने दूसरे विकेट के लिए 57 गेंदों पर 107 रनों की शानदार साझेदारी की। कार्तिक 52 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे।

पिछले मैच में हुबली टाइगर्स के खिलाफ नाबाद 80 रन बनाने वाले नायर ने एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। मैसूर ने 8 गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया और नायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

करुण नायर की धुआंधार बल्लेबाजी की झलक देखें 

टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं करुण नायर 

करुण नायर ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2017 में खेला था, लेकिन 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं खोई है। बता दें कि यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें उन्होंने तिहरा शतक लगाया है। हालांकि, उसके बाद उन्हें टीम में आगे मौके नहीं मिले।

जोधपुर में जन्मे इस खिलाड़ी ने हाल के दिनों में रणजी ट्रॉफी और इंग्लिश काउंटी सर्किट में जमकर रन बनाए हैं और सभी को अपनी बल्लेबाजी की क्षमता की याद दिलाई है। नायर के कमाल के फॉर्म को देखकर यह लगता है कि उन्हें टेस्ट टीम में मौका देना चाहिए जिसके वह हकदार हैं। अपनी वापसी पर उन्होंने क्या कहा-

“हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह खेलता है और अब मेरा लक्ष्य यही है – फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना। मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है और मुझे लगता है कि मैं टीम में स्थान हासिल कर सकता हूँ।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...