Skip to main content

ताजा खबर

क्या सितांशु कोटक के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के बाद अभिषेक नायर का पद खतरे में है?

Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)

भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर इस समय एक मुश्किल स्थिति में है क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि सितांशु कोटक को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर है और टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त नहीं किया गया है।

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में सपोर्ट स्टाफ की भूमिका को लेकर काफी बातचीत हुई थी और गौतम गंभीर को इस भूमिका के लिए एक स्पेशलिस्ट चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक नायर को उन खिलाड़ियों के साथ मेहनत करते हुए देखा गया था जो प्लेइंग XI में नहीं थे।

यही नहीं उन्होंने लोअर ऑर्डर खिलाड़ी और गेंदबाजों को भी महत्वपूर्ण बातें बताई थी। सिडनी टेस्ट के अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्हें खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए देखा गया था।

आपके कोचिंग स्टाफ क्या कर रहे थे: सुनील गावस्कर

बता दें कि, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस पांच मैच की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया था।

ब्रॉडकास्टर के साथ बात करते हुए सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया था कि, ‘आपके कोचिंग स्टाफ क्या कर रहे थे? न्यूजीलैंड के खिलाफ हम 46 रन पर ढेर हो गए थे। जिस तरीके से बचे हुए मैच में हमने प्रदर्शन किया वो निराशाजनक था। हम लोगों ने काफी खराब बल्लेबाजी की थी लेकिन इसमें बेहतर कुछ भी नहीं हुआ।’

टीम इंडिया को आप इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया को 19 फरवरी से शुरू हो रहा है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है। अगर टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करना है तो टीम के बल्लेबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...