Skip to main content

ताजा खबर

क्या सच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के घर की दीवार पर है एमएस धोनी की जर्सी? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Does Cristiano have MS Dhoni’s jersey on his wall? Photo: X/BCCI

MS Dhoni Jersey on Cristiano Ronaldo Wall: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक वर्ल्ड आइकन और अब तक के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। सोशल मीडिया के नंबर की माने तो, रोनाल्डो दुनिया में सबसे फेमस पर्सनलिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 635 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्स पर उन्हें 112.4 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डो फुटबॉल में एक जाना माना चेहरा है।

गुरुवार (15 अगस्त) को रोनाल्डो ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखते ही फैंस की नजर दीवार पर लटकी 7 नंबर की टी-शर्ट पर पड़ी। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह एमएस धोनी की जर्सी है। भारत के पूर्व कप्तान 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि रोनाल्डो भी धोनी के फैन हैं और इसी वजह से उनकी दीवार पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर की जर्सी नंबर-7 है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

ऐसे में यह सवाल उठना जाहिर है कि क्या वाकई रोनाल्डो के पीछे धोनी की जर्सी टंगी है? क्या फुटबॉल आइकन रोनाल्डो को पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अपनी जर्सी गिफ्ट दी है? चलिए, आपको इसकी हकीकत बताते हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, रोनाल्डो की दीवार पर धोनी की जर्सी नहीं है। यह टी-शर्ट खुद स्टार फुटबॉलर की है। रोनाल्डो पिछले दो दशकों से नंबर-7 जर्सी पहन रहे हैं। उन्होंने सऊदी अरब के क्लब से जुड़ने के बाद भी यह जर्सी पहनना जारी रखा।

रोनाल्डो ने जनवरी 2023 में सऊदी अरब के अल-नासर के साथ करार किया। रोनाल्डो की वीडियो में जो जर्सी दिख रही है, वो अल-नासर फुटबॉल टीम की टी-शर्ट है। बता दें कि रोनाल्डो ने 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए नंबर-7 जर्सी पहनी। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए नंबर-9 से शुरुआत की मगर फिर सात नंबर पर लौट आए। जब ​​वे जुवेंटस में शामिल हुए तो भी जर्सी नंबर-7 पहनी, जिसे उन्होंने 2021 में मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापसी तक बरकरार रखा। अल-नासर के लिए खेलते हुए वह इसी नंबर की टी-शर्ट पहनते हैं।

दूसरी ओर, धोनी ने अपने डेब्यू के बाद से नंबर-7 की जर्सी पहनी है। बीसीसीआई ने 2023 में धोनी के सम्मान में सात नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया। कोई भारतीय खिलाड़ी अब यह जर्सी नंबर नहीं चुन सकता। धोनी टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2020 में इंटरेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। 43 वर्षीय धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं।

MS Dhoni Jersey on Cristiano Ronaldo Wall Fact Check

👀 pic.twitter.com/OgfvvO0ZBg

— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) August 15, 2024

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...