Skip to main content

ताजा खबर

क्या सच में कुंबले ने विराट को मारा लंदन वाला ताना? जानिए क्या कहा टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने

क्या सच में कुंबले ने विराट को मारा लंदन वाला ताना? जानिए क्या कहा टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने

Anil Kumble and Team India (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में एक बार फिर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में पहले टेस्ट में शतक जमाया था लेकिन फिर अगली तीन पारियों में सिर्फ 21 रन ही बना सके। ऐसे में भारत के पूर्व हेड कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम पर कोहली को लेकर एक फर्जी बयान वायरल हो रहा, जिसमें स्टार प्लेयर की कड़ी आलोचना है।

अनिल कुंबले ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

उस बयान में कोहली को हमेशा के लिए लंदन में रहने का ताना मारा गया है। इसी बीच अब कुंबले ने अब फेक स्टेटमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को सचेत किया है। कुंबले ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं और मेरे नाम से मनगढ़ंत बयान चला रहे हैं। मेरा इस तरह के अकाउंट और उनके कंटेंट से किसी भी तरह का संबंध नहीं है।

यह बयान मेरे विचार नहीं हैं और किसी भी तरह से मेरी राय को नहीं दर्शाते हैं। मैं सभी से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर जो कुछ भी वे देखते हैं, उसपर फौरन विश्वास ना करने की गुजारिश करता हूं। कृपया किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करें। मेरे आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल मेरे विचारों और बयानों के लिए एकमात्र विश्वसनीय स्रोत हैं।”

BGT सीरीज में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं विराट कोहली

दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अनिल कुंबले के नाम से कई बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में कुंबले के नाम से फर्जी बयान में कहा गया था, “मुझे समझ में नहीं आता कि कोई भी विराट कोहली पर सवाल क्यों नहीं उठा रहा है। पिछले पांच सालों से वह टेस्ट मैचों में आसानी से विकेट गंवा रहा है। अब समय आ गया है कि वह अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर हमेशा के लिए लंदन में बस जाए।”

आपको बता दें कि जारी BGT के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद से विराट कोहली बाकी के दो मैचों में आउट ऑफ़ फॉर्म दिखे हैं। एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट की दोनों पारियों में और गाबा टेस्ट की पहली पारी में एक तरह से आउट हुए हैं जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही है।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...