Skip to main content

ताजा खबर

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जब पहली दफा भारतीय टीम में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जगह मिली, तो इस खबर की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली।

हालांकि, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा।

लेकिन डेब्यू के बाद वैभव वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके, जैसा वह आईपीएल 2026 में करके आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन इंटरनेशनल मैचों में वह सिर्फ 43 रन ही बना सके, जिससे टीम इंडिया को ओपनिंग में मजबूत आधार नहीं मिल पा रहा है। इस बीच, यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार थे?

वैभव सूर्यवंशी: सही खिलाड़ी लेकिन गलत समय?

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद, सूर्यवंशी का जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करना तय था। श्रीलंका में ट्राई-नेशन सीरीज में इंडिया A के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से उनके चुने जाने की प्रक्रिया और तेज हो गई। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स का यह युवा खिलाड़ी भारत के लिए प्रयोग करने के लिहाज से तो सही है, लेकिन समय गलत है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सूर्यवंशी को चुनना चयनकर्ताओं का सही फैसला नहीं था। 15 साल के इस खिलाड़ी ने यूके जैसी मुश्किल विदेशी परिस्थितियों में शायद ही कभी खेला हो। क्योंकि यहां पर आईपीएल जैसी फ्लैट पिचें सूर्यवंशी को नहीं मिल रही हैं। भारत के मुकाबले यहां की पिचें ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि यहां पर तेज गेंदबाजों को लैटरल मूवमेंट मिलता है।

इसके अलावा इन मुश्किल हालात में आर्चर जैसे गेंदबाज़ों का सामना करना इस युवा और अनुभवहीन बल्लेबाज के लिए हमेशा से ही एक चुनौती रहने वाली थी, आईपीएल वैभव और आर्चर एक ही टीम का हिस्सा थे। एक और बात जिसने मुश्किलें बढ़ाईं, वह यह थी कि उन्हें प्लेइंग XI में संजू सैमसन की जगह लेनी थी। वही संजू सैमसन जिन्होंने 2026 T20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खताब जीता था, जिससे शायद इस युवा खिलाड़ी पर प्रदर्शन करने का दबाव और बढ़ गया।

क्या इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे सूर्यवंशी?

इसका फिलहाल जवाब है ‘नहीं’ हैं, क्योंकि सूर्यवंशी अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, अगर उनका डेब्यू 23 जुलाई से शुरू जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई सीरीज में होता, तो जबाव शायद कुछ और होता।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री के दावेदार हैं ये 3 घातक गेंदबाज

3 Bowlers to Watch Out for in Duleep Trophy 2026 (image via X) दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए सबसे अहम मंचों में से...

कोलंबो शतक के बाद Dhruv Jurel के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ, तकनीक और रनों की भूख की जमकर की तारीफ

Kaif Hails Dhruv Jurel Flawless Batting in Colombo (image via getty) सोमवार, 24 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में युवा...

25 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मैं हमेशा उनसे सलाह लेता हूं’ – ऋषभ पंत के साथ बैटिंग करने पर ध्रुव जुरेल जुरेल ने कहा, “हम सभी जानते हैं...

वसीम जाफर ने चुनी एशिया टेस्ट XI, धोनी को नहीं मिली जगह, ऋषभ पंत को चुना विकेटकीपर

MS Dhoni Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी पसंदीदा एशिया टेस्ट XI को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर ने अपनी टीम...