Skip to main content

ताजा खबर

क्या रोहित शर्मा ने खेल लिया है भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट?? टीम शीट में नहीं है दूर-दूर तक नाम

Rohit Sharma Name not in the team sheet

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले जब जसप्रीत बुमराह टॉस के लिए तब ये बात तो साफ़ थी कि रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेलेंगे।  कप्तानी कर रहे बुमराह ने बताया कि रोहित ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह का फैसला लेना उनकी लीडरशिप को दर्शाता है।

भारत की टीम शीट में नहीं है Rohit Sharma का नाम

हालांकि, फैंस को हैरानी उस समय हुई, जब भारत की टीम शीट में भी रोहित शर्मा का नाम दूर-दूर तक नहीं था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा की जगह हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। वहां, उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर लगभग यह स्पष्ट कर दिया कि, रोहित सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

यहां तक कि, नेट्स में और कैचिंग प्रैक्टिस में भी रोहित शर्मा नजर नहीं आए, उस वक्त सभी ने यही मान लिया था कि मेलबर्न टेस्ट रोहित शर्मा का इस दौरे पर आखिरी टेस्ट था। यही शुक्रवार 3 जनवरी की सुबह हुआ। अब इंडिया का अगला टेस्ट 6 महीने बाद है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रोहित ने भारत के लिए व्हाइट जर्सी में अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टॉस से पहले कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ बातचीत भी हुई। इसके बाद उनका नाम टीम शीट में ही नहीं था। टॉस के लिए जसप्रीत बुमराह आए, जो इस सीरीज में एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं और टीम को जीत दिला चुके हैं।

इसके बाद तीन मैचों में रोहित कप्तान थे, जिसमें से दो मैच भारत हार गया और एक ड्रॉ मैच देखने को मिला। ये सीरीज का आखिरी मैच है, इस मैच को जीतकर टीम इंडिया WTC फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर की तारीफ में बोले पार्थिव पटेल, कहा ‘उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर चिंता करने की जरूरत नहीं’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने के बाद कई सवालों का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों का मानना...

क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने दिया बड़ा अपडेट 

Morne Morkel and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के...

कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा, बोले- उम्र नहीं, काबिलियत के दम पर मिले मौका

Vaibhav Suryavanshi Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर भारतीय टीम प्रबंधन को लगता है कि 15 वर्षीय वैभव...

4 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव भारत के महान ऑलराउंडर और 1983...