
Rohit Sharma Name not in the team sheet
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले जब जसप्रीत बुमराह टॉस के लिए तब ये बात तो साफ़ थी कि रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेलेंगे। कप्तानी कर रहे बुमराह ने बताया कि रोहित ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह का फैसला लेना उनकी लीडरशिप को दर्शाता है।
भारत की टीम शीट में नहीं है Rohit Sharma का नाम
हालांकि, फैंस को हैरानी उस समय हुई, जब भारत की टीम शीट में भी रोहित शर्मा का नाम दूर-दूर तक नहीं था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा की जगह हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। वहां, उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर लगभग यह स्पष्ट कर दिया कि, रोहित सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
यहां तक कि, नेट्स में और कैचिंग प्रैक्टिस में भी रोहित शर्मा नजर नहीं आए, उस वक्त सभी ने यही मान लिया था कि मेलबर्न टेस्ट रोहित शर्मा का इस दौरे पर आखिरी टेस्ट था। यही शुक्रवार 3 जनवरी की सुबह हुआ। अब इंडिया का अगला टेस्ट 6 महीने बाद है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रोहित ने भारत के लिए व्हाइट जर्सी में अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टॉस से पहले कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ बातचीत भी हुई। इसके बाद उनका नाम टीम शीट में ही नहीं था। टॉस के लिए जसप्रीत बुमराह आए, जो इस सीरीज में एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं और टीम को जीत दिला चुके हैं।
इसके बाद तीन मैचों में रोहित कप्तान थे, जिसमें से दो मैच भारत हार गया और एक ड्रॉ मैच देखने को मिला। ये सीरीज का आखिरी मैच है, इस मैच को जीतकर टीम इंडिया WTC फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

