Skip to main content

ताजा खबर

क्या रोहित-कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट के लिए किया गया था मजबूर? जानें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा

क्या रोहित-कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट के लिए किया गया था मजबूर? जानें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस चौंकाने वाले फैसले के बाद क्रिकेट की दुनिया में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है- राजीव शुक्ला

इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इंग्लैंड के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। उन्हेंने कहा, “यह उनका (रोहित-कोहली) व्यक्तिगत निर्णय है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। वे दोनों महान बल्लेबाज हैं। अच्छी बात यह है कि वे वनडे में अभी भी उपलब्ध हैं।”

भारत को 2024-25 के सीजन में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय टेस्ट टीम पर सवाल उठे। लेकिन, राजीव शुक्ला ने इस वजह को खारिज कर दिया कि खराब प्रदर्शन के कारण दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है।

शुक्ला ने यह भी बताया कि दोनों खिलाड़ी अब भी वर्ल्ड कप 2027 जैसे सीमित ओवरों के टूर्नामेंटों के लिए टीम का हिस्सा हैं। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी अब शुभमन गिल के हाथों में है, जिन्होंने एजबेस्टन में भारत को पहली बार टेस्ट जीत दिलाई। उनकी कप्तानी की तारीफ हो रही है, और यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्हें वनडे कप्तानी भी मिल सकती है। हालांकि,  इस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कोई टिप्पणी नहीं की।

आकाश दीप से पूछा बहन का हाल

इस दौरान भारत की पुरुष और महिला टीमों ने लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस मौके को शुक्ला ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “किंग चार्ल्स ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत सवाल पूछे, यहां तक कि तेज गेंदबाज आकाश दीप की बहन की बीमारी के बारे में भी जानकारी ली। वो बेहद विनम्र लगे और ऐसा महसूस नहीं हुआ कि, हम किसी राजा से बात कर रहे हैं।”

शुक्ला ने यह भी बताया कि किंग चार्ल्स ने दिवंगत अरुण जेटली के बारे में भी सवाल पूछा और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं भेजीं। भारतीय टीम के लिए यह मुलाकात बेहद खास रही, जिसे खिलाड़ियों ने बहुत खुशी और गर्व के साथ स्वीकार किया।

আরো ताजा खबर

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...

IPL में अनसोल्ड होने या रिटेन न किए जाने के बाद रिटायर हुए ये 5 बड़े खिलाड़ी

IPL players (Image credit Twitter – X) IPL 2026 की नीलामी पास आ रही है और सभी टीमें नए सीजन के लिए अपने स्क्वाॅड तैयार करने की योजनाएं बना रही...