
Rahul Dravid (Source X)
भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो मैदान पर बहुत ज्यादा इमोशन दिखाते हैं। हालांकि, बारबाडोस में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की सात रनों से जीत के बाद, द्रविड़ ने अपना दूसरा साइड दिखाया। उन्होंने ट्रॉफी के साथ जमकर जश्न मनाया। उन्होंने लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश की, लेकिन जब विराट कोहली ने उन्हें ट्रॉफी सौंपी, तो उन्होंने कड़ी मेहनत से मिली जीत के बाद इस अंदाज में जश्न मनाया, उसे देखकर सब हैरान थे।
उनके इस तरह के व्यवहार के बाद जब उनसे पूछा गया तो द्रविड़ ने खुलासा किया कि उन्होंने जो भी फील्ड पर किया इनमें से किसी भी चीज की योजना नहीं बनाई थी और वे बस भारत की जीत से खुश थे। उन्होंने कहा कि एक कोच के रूप में, उन्होंने हमेशा अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश की, लेकिन उस समय वह टीम और अपने कोचिंग स्टाफ के साथ जश्न मनाना चाहते थे, क्योंकि सभी ने इस ट्रॉफी के लिए बहुत मेहनत की थी।
पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय टीम के साथ 2024 टी20 विश्व कप के जश्न के दौरान सामने आने वाली भावनाओं को दिखाने की कोई योजना नहीं बनाई थी। गौरतलब है कि, भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के इंतजार को खत्म किया।
राहुल द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा
“आप इन चीजों की योजना नहीं बनाते हैं। ज़्यादातर समय, मैं एक कोच के तौर पर अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करता हूं और आपसे यही उम्मीद की जाती है। लेकिन उस समय, मुझे टीम के लिए वाकई बहुत खुशी हुई। मुझे लड़कों के लिए खुशी हुई। मुझे सहयोगी स्टाफ के लिए खुशी हुई। इतने सारे लोग जिन्होंने मेरे साथ मिलकर वाकई कड़ी मेहनत की थी।”
अपनी राह पर आगे बढ़ने के लिए थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है: राहुल द्रविड़
“मैं 2.5-3 साल से टीम के साथ था और हम कई बार जीत के करीब पहुंचे थे, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल हो, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हो या भारत में 50 ओवर का विश्व कप फाइनल हो। हम उन महत्वपूर्ण क्षणों में जीत हासिल नहीं कर पाए। ऐसी परिस्थितियों में आपको थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है और उस दिन हमारे साथ ऐसा ही हुआ।”
28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर
SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

