Skip to main content

ताजा खबर

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है WTC फाइनल? कैसे हो सकता है ये मुकाबला? समझें पूरा समीकरण

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है WTC फाइनल कैसे हो सकता है ये मुकाबला समझें पूरा समीकरण

PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत इस वक्त काफी खराब है। शान मसूद की अगुवाई वाली यह टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 6 में से 4 मैच हारने के बाद 8वें पायदान पर है। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 30.56 प्रतिशत अंक हैं और उनके बाद सिर्फ वेस्टइंडीज 18.52 प्रतिशत अंकों के साथ मौजूद हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के WTC फाइनल में पहुंचने के चांसेस काफी कम हो गए हैं।

क्रिकेट फैंस चाहते थे कि अगले WTC 2023-25 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो। लेकिन अब उनका ये सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि सभी समीकरण को देखें तो हां अभी भी पाकिस्तान का WTC फाइनल में पहुंचना संभव लग रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी चमत्कार की जरूरत है। तो आईए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंने के समीकरण पर

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बचे आखिरी मुकाबले के अलावा WTC चक्र में 7 और मैच खेलने है। कुल इन 8 में से पाकिस्तान को 6 मैच घर पर खेलने हैं। किसी अन्य टीम के लिए घर पर 6 मैच खेलना फायदे का सौदा साबित होता, मगर पाकिस्तान के केस में ऐसा नहीं है। पाकिस्तान ने अपने घर पर आखिरी टेस्ट मैच 2021 में जीता था, इसके बाद टीम ने 9 टेस्ट मैच और खेले जिसमें उन्हें एक भी जीत हाथ नहीं लगी है। ऐसे में पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही घर पर मैच जीतने की है।

अगर पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने 66.67 तो भारत ने 58.80 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में हम ये कह सकते हैं कि, 65 प्रतिशत अंक के साथ टीम फाइनल में पहुंच सकती है। वहीं 60 प्रतिशत अंक के साथ भी टीम को फाइनल में जगह पक्की कर सकती है।

पाकिस्तान के लिए हार की नहीं है कोई गुंजाईश

फिलहाल पाकिस्तान के 6 मैचों में 22 अंक है- उनके खाते में 30.56 प्रतिशत अंक है। अगर पाकिस्तान बचे 8 में से 6 मैच जीतता है और उन पर स्लो ओवर रेट की कोई पेनेल्टी नहीं लगती है तो वह अधिकतम 94 अंक तक पहुंच सकते हैं, इस स्थिति में उनके खाते में 55 प्रतिशत अंक होगे, जो WTC फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे।

वहीं अगर टीम 8 में से 7 मैच जीतती है और उन पर स्लो ओवर रेट की कोई पेनेल्टी नहीं लगती है तो वह अधिकतम 106 अंक तक पहुंच सकती है, ऐसे में उनके खाते में 63.09 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। इन समीकरण को देखकर यह साफ है कि पाकिस्तान को अगर WTC 2023-25 के फाइनल में पहुंचना है तो कम से कम 8 में से 7 मुकाबले जीतने होंगे, जिसकी उम्मीद काफी कम है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर है। भारत के 68.52 प्रतिशत अंक हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के 62.50 प्रतिशत अंक है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पिछले दो संस्करण में भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ही फाइनल तक का सफर तय कर सकी हैं।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...