
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
धाकड़ बल्लेबाज Rinku Singh ने बेहद कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई है, जहां ये खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम इंडिया का प्रमुख हिस्सा बनता जा रहा है। साथ ही रिंकू खुद पर और भगवान पर भरोसा रखते हैं, जिसका फल उन्हें मैदान पर मिल जाता है। इस बीच बल्लेबाज ने कुछ ऐसा किया है इस बार, जिसे देखने के बाद फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं।
अब टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है Rinku Singh का
जी हां, Rinku Singh का टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है, साथ ही कुछ पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि रिंकू टेस्ट क्रिकेट खेलना का दम रखते हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को साबित भी किया है। वैसे रिंकू ने साल 2023 में सबसे पहले टीम इंडिया से टी20 डेब्यू किया था, जो आयरलैंड के खिलाफ था। फिर साल 2023 के आखिर में उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ था।
Rinku Singh ने इस बार गजब का टैटू बनवा लिया बॉस
*टीम इंडिया के बल्लेबाज Rinku Singh ने हाथ पर बनवाया है एक नया टैटू।
*रिंकू ने God’s Plan लिखवाया है अपने हाथ पर, बार-बार बोलते हैं वो ये लाइन।
*IPL और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई बार रिंकू ने बोला था God’s Plan।
*वहीं रिंकू के God’s Plan वाला टैटू बहुत सिंपल है, फैन्स को आया काफी पसंद।
ये है बल्लेबाज Rinku Singh का नया टैटू
View this post on Instagram
A post shared by Raghav Sethi – The Tattoo Shop (@tattoozbyraghav)
कैसा रहा है टीम इंडिया के लिए अभी तक का प्रदर्शन?
दूसरी ओर टीम इंडिया से रिंकू सिंह ने अभी तक कुल 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें ये खिलाड़ी 418 रन बना चुका है। साथ ही रिंकू ने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं, तो इस प्रारूप में रिंकू 2 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अभी तक सिर्फ 2 ही वनडे मैच खेले हैं, जिसमें रिंकू के खाते में 55 रन हैं। वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू बतौर रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा थे।
टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ रिंकू की तस्वीर
View this post on Instagram
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

