Skip to main content

ताजा खबर

‘क्या फूंक रहे हो आजकल?’ धोनी और रिजवान की तुलना करने वाले पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की हरभजन ने लगाई क्लास

‘क्या फूंक रहे हो आजकल?’ धोनी और रिजवान की तुलना करने वाले पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की हरभजन ने लगाई क्लास

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तुलना पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से करने पर एक पाकिस्तानी पत्रकार की आलोचना की। 1998 से 2016 के बीच भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 मैच खेलने वाले हरभजन ने धोनी और रिजवान की तुलना करने के लिए पत्रकार की आलोचना की। उस पत्रकार ने पूछा कि इन दोनों में से बेहतर कौन है??

 हरभजन सिंह ने लगाई पाकिस्तानी को फटकार

पाकिस्तान के इन्फ्लुएंसर ने एक्स पर पूछा, “एमएस धोनी या मोहम्मद रिजवान? कौन बेहतर है? मुझे ईमानदारी से बताओ”। इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ”आजकल क्या फूंक रहे हो? ये कैसा मूर्खों वाला सवाल है? भैया इसको बताओ। धोनी बहुत आगे है रिजवान से, अगर आप रिजवान से पूछोगे तो वह भी आपको इसका सही जवाब देगा।

मुझे रिजवान पसंद है, वह अच्छा खिलाड़ी जो बढ़िया खेलता है। लेकिन तुलना करना गलता है। धोनी आज भी वर्ल्ड क्रिकेट में नंबर वन है। विकेट के पीछे उससे अच्छा कोई नहीं है।”

एमएस धोनी को कई लोग क्रिकेट इतिहास का सबसे महान कप्तान मानते हैं। धोनी ने बतौर कप्तान भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी युवाओं के लिए आदर्श हैं।

धोनी अभी सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने इस सीजन कप्तानी भी छोड़ दी और अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि, धोनी आने वाले सीजन में आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...