Skip to main content

ताजा खबर

क्या फिर से टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में नजर आएंगे Hardik Pandya, एक बड़ी रिपोर्ट आई है सामने

क्या फिर से टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में नजर आएंगे Hardik Pandya, एक बड़ी रिपोर्ट आई है सामने

Hardik Pandya (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

ऑलराउंडर खिलाड़ी Hardik Pandya काफी दिनों से लाल गेंद से नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आए हैं, जिसे देख फैन्स उत्साहित हुए थे और ऑलराउंडर को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसे पढ़कर कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ लोग काफी ज्यादा खुश हैं।

 कड़ी ट्रेनिंग जारी हैं इन दिनों Hardik Pandya की

दूसरी ओर क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी Hardik Pandya की कड़ी ट्रेनिंग जारी है, जहां वो इन दिनों इंस्टाग्राम पर अभ्यास वाली रील वीडियो शेयर कर रहे हैं। जिसमें वो ज्यादातर अभ्यास लाल गेंद से कर रहे हैं, दूसरी ओर टीम इंडिया में उनकी वापसी अक्टूबर महीने में होगी और इस दौरान वो बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे।

Hardik Pandya और रणजी ट्रॉफी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है

*टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya को लेकर नई रिपोर्ट्स आई हैं सामने।
*इन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार हार्दिक Baroda टीम से रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं।
*साथ ही ऑलराउंडर हार्दिक की नजर टीम इंडिया से फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने पर है।
*बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं हार्दिक।

लाल गेंद से कड़ा अभ्यास जारी है Hardik Pandya का

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

ऑलराउंडर ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

2018 में खेला था आखिरी बार रेड बॉल क्रिकेट

जी हां, हार्दिक पांड्या को रेड बॉल क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, जहां आखिरी बार पांड्या इस गेंद से साल 2018 में खेलते हुए नजर आए थे। हार्दिक ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तो दूसरी ओर उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच में भी 2018 में खेला था और वो मैच मुंबई टीम के खिलाफ था। उसके बाद इंजरी के चलते ये खिलाड़ी लाल गेंद के प्रारूप से दूर हो गया था, अब देखना होगा कि अगर हार्दिक इस प्रारूप में वापसी करते हैं तो उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...