Skip to main content

ताजा खबर

क्या नए कोच गौतम गंभीर एक्सपेरिमेंट के मूड में है? पहले T20I से पूर्व सूर्यकुमार तेज गेंदबाजी, तो हार्दिक स्पिन करते आए नजर

SuryaKumar Yadav And Hardik Pandya

भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। वहीं मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर नजर आएंगे। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल समाप्त होने के बाद गंभीर ने उनकी जगह ली है।

वहीं मैच से पहले खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। बैटिंग-फिल्डिंग सेशन के अलावा बॉलिंग सेशल भी आयोजित हुआ। इस दौरान सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाजी और हार्दिक पांड्या स्पिन गेंदबाजी करते नजर आए।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह गेंदबाजी एक्शन में दिख रहे हैं, जबकि दूसरे तस्वीर में वह बैटिंग के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने कैप्शन लिखा है, “𝙍𝙚𝙣𝙚𝙬𝙚𝙙 𝙨𝙥𝙞𝙧𝙞𝙩.. 𝘳𝘢𝘳𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘨𝘰!”

बता दें कि भारत इस दौरे पर टी-20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

यहां देखें पूरा शेड्यूल-

भारत बनाम श्रीलंका पहला T20, 27 जुलाई,
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा T20, 28 जुलाई
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा T20, 30 जुलाई

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे, 2 अगस्त
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे, 4 अगस्त
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे, 7 अगस्त

टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: चरिथ असलांका, पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और असिथा फर्नांडो।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मो. सिराज।

 

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...