

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए। खेल के पहले दिन सुदीप कुमार घरामी (6) के जल्दी आउट होने के बाद किशन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी मुकाबले में पहले तो 122 गेंदों में शतक पूरा किया और उसके बाद दूसरे दिन 334 गेंदों में 30 चौके व 7 छक्कों की मदद से 270 रनों की मैराथन पारी खेली।
साथ ही इस पारी के दौरान उन्होंने शिखर मोहन (85) और कुमार कुशाग्र (101) के साथ कुछ उपयोगी साझेदारियां की और अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं, किशन की इस तरह की पारी के बाद, एक बार फिर से उनके भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की बात ने जोर पकड़ लिया है। बता दें कि किशन फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम में व्हाइट बाॅल सेटअप के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।
क्या भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाएंगे किशन?
भारत के लिए खेलने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, ईशान ने दलीप ट्रॉफी में पांचवें नंबर पर बैटिंग की। वह ऋषभ पंत की जगह लेने के लिए तैयार हैं और यह एक अच्छी बात है। तीन साल पहले, झारखंड के इस क्रिकेटर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेला था और स्वदेश लौट आए थे। इस वजह से उन्हें BCCI का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाया था। हालांकि, अब वह रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं, जोकि अच्छी बात है।
ईशान का अच्छी फॉर्म में होना पंत के लिए भी एक संदेश होगा, जो टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने इसी वजह से उनकी आलोचना भी की थी।
हालांकि, अंतिम फैसले सेलेक्टर्स के हाथों में होगा। लेकिन, अगर किशन घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे, तो उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें – IND vs AFG 2026: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ इस प्रकार हो सकती है अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स
ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा
पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
7 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

