Skip to main content

ताजा खबर

क्या डेविड वॉर्नर संन्यास से करेंगे वापसी? पत्नी कैंडिस ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

क्या डेविड वॉर्नर संन्यास से करेंगे वापसी? पत्नी कैंडिस ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

David Warner & his Wife (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने इसी साल जनवरी में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से संन्यास लिया था। उन्होंने फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 24 जून को भारत के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए उनकी जरूरत पड़ती है तो वह नेशनल टीम में वापसी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से घर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। वॉर्नर ने इसके लिए भी टीम में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, डेविड वॉर्नर की पत्नी ने नेशनल टीम में उनकी वापसी को नकार दिया है।

डेविड वॉर्नर की पत्नी ने दिया यह बयान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए वॉर्नर ने News Corp को कहा, “मैं हमेशा उपलब्ध हूं, (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चयनकर्ताओं) बस फोन उठाना है।”

डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने उनकी वापसी को खबरों को नकारते हुए Fox Sports के The Back Page पर कहा,

वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने को लेकर बहुत है और मुझे लगता है कि अगर सिलेक्टर जॉर्ज बेली या कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने फोन उठाया और कहा कि ‘हमें आपकी जरूरत है’ तो वह तुरंत इसके लिए तैयार हो जाएंगे। लेकिन यह निश्चित रूप से नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि अगर वह वास्तव में नहीं सोचता कि वह ऐसा करने में सक्षम हैं तो उसने ऐसा नहीं कहा होगा, लेकिन यह किसी भी ओपनर या लोगों (चयन के लिए ) के लिए कोई अनादर नहीं है। अगर उसे फिर से खेलने के लिए उस रास्ते पर जाना है, तो उसे वैसे ही करना होगा जैसा कि हर कोई शेफील्ड शील्ड और इस तरह की हर चीज खेलता है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...