Skip to main content

ताजा खबर

क्या जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए आएंगे नजर? NCA में स्कैन की रिपोर्ट को लेकर बड़ी खबर आई सामने

क्या जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए आएंगे नजर NCA में स्कैन की रिपोर्ट को लेकर बड़ी खबर आई सामने

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना स्कैन करवाया है और इसका रिजल्ट अगले 24 घंटे में आने की उम्मीद है। बता दें कि, इस स्कैन के रिजल्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि क्या जसप्रीत बुमराह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह के एनसीए में स्कैन और चिकित्सा मूल्यांकन उनके पुनर्वास के संबंध में अगले कदम का निर्धारण करेंगे। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम एक विस्तृत मूल्यांकन करने के लिए तैयार है और शनिवार तक एक आधिकारिक अपडेट की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त, डॉ. रोवन शाउटेन, जो न्यूजीलैंड के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं और जिन्होंने 2023 में बुमराह का ऑपरेशन किया था, रिपोर्ट तैयार होने पर सलाह के लिए संपर्क किए जाने की संभावना है। चयन समिति चिकित्सा सिफारिशों के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी भागीदारी पर अंतिम निर्णय लेगी।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में पीठ में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें बीच मैच को ही छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा था। बीसीसीआई भी जसप्रीत बुमराह को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज को शामिल नहीं किया है।

हम जसप्रीत बुमराह के स्कैन पर अपडेट आने का इंतजार कर रहे हैं: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच से पहले कहा था कि, ‘हम सब जसप्रीत बुमराह के स्कैन की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों में हमें पता चल जाएगा कि क्या उन्हें खेलते हुए देखा जाएगा या नहीं।’

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि जसप्रीत बुमराह आगामी टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए और उन्हें भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सके।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...