Skip to main content

ताजा खबर

क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची स्टेडियम हो जाएगा तैयार? सुनिए पाकिस्तान क्या कह रहा

क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची स्टेडियम हो जाएगा तैयार? सुनिए पाकिस्तान क्या कह रहा

Champions Trophy 2025 (Photo Source: Getty Images)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। पाकिस्तानी फैंस 1996 के वनडे विश्व कप के बाद पहली बार अपने देश में आईसीसी इवेंट देखने के लिए तैयार हैं। 2017 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जीत हासिल कर चैंपियंस ट्रॉफी के गत विजेता पाकिस्तान एक मेजबान टीम बनकर प्रतियोगिता में उतरने वाले हैं और अपने देश में आने वाली टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाना अभी भी तय नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी पर संदेह के बावजूद, ICC पाकिस्तान में मैचों की मेजबानी करेगा।,भारत के पाकिस्तान दौरे के लिए हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा की जा रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने ICC Champions Trophy 2025 से पहले कराची स्टेडियम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कराची स्टेडियम की तैयारी के बारे में मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

इन मैदान पर मूल रूप से बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना था। लेकिन पुलिस की सलाह पर मैच को रावलपिंडी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नकवी ने कहा कि मौजूदा सत्र के दौरान मैचों में बदलाव हो सकता है, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मैदान को पूरी तरह तैयार करना है।

ESPNcricinfo के अनुसार पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा, “घरेलू क्रिकेट सीजन के दौरान कुछ मैच आगे-पीछे हो सकते हैं, लेकिन मुख्य लक्ष्य यह है कि ये स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तैयार हो जाए। हमारा अनुमान था कि हम बिना भीड़ के मैच कर सकते हैं, लेकिन विभिन्न सुरक्षा संस्थानों और पुलिस ने कहा कि भले ही अंदर लोग काम कर रहे हों, आपको मैच की मेजबानी नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा कोई भी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई नहीं कर सका। न तो सीटें, न ही बाथरूम और नजारा ऐसा लगता है जैसे आप 500 मीटर दूर से देख रहे हों।”

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कब शुरू होगी?

पीसीबी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी को एक ड्राफ्ट शेड्यूल प्रस्तावित किया है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन स्थलों की सूची

नेशनल स्टेडियम, कराची
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...