Skip to main content

ताजा खबर

क्या गौतम गंभीर की यह गलती बनी टीम इंडिया के हार का कारण? उठ रहे सवाल

क्या गौतम गंभीर की यह गलती बनी टीम इंडिया के हार का कारण? उठ रहे सवाल

Gautam Gambhir (Source X)

Gautam Gambhir: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में एकतरफा जीत हासिल करते देख फैंस को लगा कि जीत का ये सिलसिला वनडे सीरीज में भी जारी रहेगा। लेकिन दिग्गजों की टीम लेकर रोहित शर्मा वो काम नहीं कर पाए जो सूर्यकुमार ने युवा टीम बनाकर किया।

वनडे सीरीज का पहला मैच बराबर करने वाली टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि टीम का बल्लेबाजी विभाग छोटे लक्ष्य के सामने भी लड़खड़ा गया, जो टीम की हार का कारण बना। लेकिन दिग्गजों का तर्क है कि भारतीय टीम की हार का मुख्य कारण नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के प्रयोग हैं। इस आर्टिकल में आइए जानें गौतम गंभीर कहां लड़खड़ा गए?

बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की क्या जरूरत थी?

वनडे सीरीज में खेले गए दोनों मैचों में टीम की हार का मुख्य कारण प्रबंधन का बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का फैसला था। पहले वनडे में वॉशिंगटन सुंदर को चौथे नंबर पर उतारा गया था। लेकिन सुंदर सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे मैच में कप्तान और कोच ने शिवम दुबे को लेकर भी यही गलती की और उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। शिवम दुबे इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके और 4 गेंद खेलकर आउट हो गए।

जब अनुभवी खिलाड़ी कोलंबो की स्पिन अनुकूल पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो अनुभवहीन दुबे और सुंदर को बढ़ावा देने की क्या जरूरत थी? रोहित शर्मा ने दूसरे मैच के बाद कहा कि उन्हें लगा कि अगर बाएं हाथ और दाएं हाथ के बल्लेबाज क्रीज पर होंगे तो सिंगल आसानी से लिया जा सकता है लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। लेकिन पहले वनडे में रोहित शर्मा इस फैसले की गलती से क्यों नहीं जागे?

भारत अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीत सकता। क्योंकि एक मैच टाई हुई और दूसरा श्रीलंका ने जीता। अब भारत इस सीरीज को ड्रा ही करा सकता है।  सीरीज तभी ड्रा होगी जब भारत तीसरा मैच जीतेगा, नहीं तो भारत वनडे सीरीज हार जाएगा।

यहाँ देखे:- आप विदेशी कोच नहीं हैं जो…” गौतम गंभीर पर भड़के आशीष नेहरा! रोहित-कोहली को लेकर उठाए सवाल

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...