Skip to main content

ताजा खबर

क्या गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह अपनी छाप छोड़ते हुए आएंगे नजर? इनफॉर्म खिलाड़ी को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं।

खेल के दूसरे दिन ऐसा देखा गया कि भारतीय टीम के इस मैच के कप्तान जसप्रीत बुमराह एक ओवर फेंकने के बाद अपनी टीम का साथ छोड़ मैदान के बाहर चले गए थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी पीठ में दर्द हो रहा था और इसी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन हुआ। तमाम लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या अब जसप्रीत बुमराह खेल के तीसरे दिन मैदान पर वापसी करेंगे या नहीं?

जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक खेल के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से ठीक रहेंगे लेकिन उनकी गेंदबाजी पर फैसला 5 जनवरी को ही लिया जाएगा। मैच शुरू होने से पहले उनका स्कैन किया जाएगा और फिर यह पता चलेगा कि क्या जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा या नहीं।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने अभी तक इस सीरीज में 32 विकेट हासिल कर लिए हैं।

एक बार फिर फ्लॉप रहे विराट कोहली और केएल राहुल

टीम इंडिया ने इस मैच की अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए जबकि विराट कोहली छह रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

शुभमन गिल भी 13 रन ही बना पाए। हालांकि भारत की ओर से शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 33 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वाशिंगटन सुंदर 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने 8* रन बना लिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...