
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल में ही विराट कोहली का बचाव करते हुए, संजय मांजरेकर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वनडे क्रिकेट खेलना जारी क्यों रखा?
कुछ समय पहले मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा- “अगर विराट कोहली क्रिकेट से संन्यास ले लेते या सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेते, तो ठीक था। लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट खेलने का जो फैसला किया है, उससे मुझे ज्यादा निराशा हुई है क्योंकि यह एक ऐसा फॉर्मेट है जो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के लिए, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, सबसे आसान फॉर्मेट है। असली परीक्षा तो सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट की होती है, और टी20 क्रिकेट की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं।”
हरभजन सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
दूसरी ओर, अब मांजरेकर के इस बयान पर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया टुडे के हवाले से कहा- अगर किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना इतना आसान होता, तो हर कोई रन बनाने में सफल हो जाता। आप बस लोगों के प्रदर्शन का आनंद लें। वे अच्छा खेल रहे हैं, मैच जीत रहे हैं, रन बना रहे हैं और विकेट ले रहे हैं। बस यही मायने रखता है।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस फॉर्मेट में खेलता है। विराट चाहे एक फॉर्मेट में खेलें या सभी फॉर्मेट में, एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और भारत के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं।
हरभजन ने आगे कहा- वे अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। मांजरेकर की अपनी अलग सोच है। मेरी राय में विराट और इन खिलाड़ियों ने इस खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। अगर आज भी वह टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, तो वह हमारे मुख्य खिलाड़ी होंगे।
SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी
‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव
भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

