Skip to main content

ताजा खबर

क्या ओलंपिक 2028 में खेलेंगे कोहली और रोहित? जानिए इस पर राहुल द्रविड़ का जवाब

Team India With PM Modi (Photo Source: X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन के सम्मान समारोह के दौरान राहुल द्रविड़ से 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछा। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जब लॉस एंजिल्स में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो तो भारत का ध्यान देश को गौरवान्वित करने पर होना चाहिए।

द्रविड़ ने कहा कि बीसीसीआई इस बड़े इवेंट की तैयारी अभी से ही कर रही होगी और इस टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कई खिलाड़ी उस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी नाम लिया। ऐसे में विराट का रिएक्शन देखने वाला था। दरअसल, कोहली और रोहित दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद T20I फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

ओलंपिक 2028 को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

राहुल द्रविड़ ने कहा, “मोदीजी, हम क्रिकेटरों को ओलंपिक में भाग लेने का अवसर नहीं मिलता। लेकिन, अब क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है। यह क्रिकेटरों, देश और क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत बड़ी बात होने जा रही है। हमें टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। और दूसरे खिलाड़ियों के साथ रहना, उनसे सीखना, बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिए ओलंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है।”

उन्होंने आगे कहा “मुझे पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई और उस समय के खिलाड़ी और कोच तैयार होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस टीम से बहुत से लोग टीम का हिस्सा बनेंगे। रोहित और विराट जैसे इस टीम के युवा खिलाड़ी खेलेंगे। ओलंपिक में स्वर्ण जीतना बहुत गर्व और खुशी की बात है। हमें इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।”

Rahul Dravid says Rohit Sharma and Virat Kohli can play in 2028 Olympics. [Everyone smiles] 😄pic.twitter.com/TETCSY71qb

— Vishal. (@SPORTYVISHAL) July 5, 2024

द्रविड़ के इस बयान पर विराट कोहली हाथ जोड़ते नजर आए। आपको बता दें कि, 4 जुलाई को बारबाडोस से स्वदेश लौटी टीम इंडिया ने दिल्ली में सबसे पहली मुलाकात पीएम मोदी से की। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। इनमें से एक लॉस एंजिल्स में होने वाला ओलंपिक भी था।

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...