Skip to main content

ताजा खबर

क्या इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनेंगे कुमार संगकारा..? कहा- यह रोल बहुत Exciting है लेकिन…

क्या इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनेंगे कुमार संगकारा..? कहा- यह रोल बहुत Exciting है लेकिन…

Kumar Sangakkara (Photo Source: X/Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच मैथ्यू पॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल घरेलू सीरीज के लिए अंतरिम हेड कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

क्रिकेट जगत में यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि अब कौन इंग्लैंड का नया व्हाइट बॉल क्रिकेट हेड कोच होगा। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से एक नाम श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का भी है।

कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के हेड कोच बनने को लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने आईपीएल के दौरान इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कैप्टन जोस बटलर के साथ काम किया है। संगकारा का कहना है कि सीमित ओवरों में इंग्लैंड का हेड कोच बनना रोमांचक होगा, लेकिन अब तक उन्हें इस रोल के लिए कोई फॉर्मल प्रस्ताव नहीं मिला है।

NDTV के मुताबिक कुमार संगकारा ने कहा,

खैर, मुझे पता है (मेरा नाम) किसी कारण से सामने आ रहा है, लेकिन ऐसा कोई अप्रोच नहीं है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच का पद किसी के लिए भी एक रोमांचक संभावना है, लेकिन वहां बहुत सारे अच्छे उम्मीदवार हैं। मुझे लगता है कि मैथ्यू मॉट ने वास्तव में अच्छा काम किया है।

कुमार संगकारा ने आगे जोस बटलर के व्हाइट-बॉल कप्तान बने रहने को लेकर भी खुशी जाहिर की। साथ ही इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की, की भी सराहना की। संगकारा ने आगे कहा,

यह बहुत अच्छा है कि जोस बटलर लीडरशिप रोल में बने हुए हैं क्योंकि टीम आगे बढ़ रही है, टीम क्या है – और थी – और यह भविष्य में कैसे प्रोग्रेस करना चाहती है, यह देखने के लिए एक अच्छा समय है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड खेमे में निर्णय लेने की प्रक्रिया सही रही है। मैं वास्तव में रॉब से काफी ज्यादा प्रभावित हूं… मुझे लगता है कि वह वास्तव में एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल व्यक्ति है, वह जिस तरह से निर्णय लेता है, वह बहुत समझदार है। 

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...