Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनेंगे एंडी फ्लावर, पूर्व क्रिकेटर माइकल एथर्टन ने गिनवाई खूबियां

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनेंगे एंडी फ्लावर, पूर्व क्रिकेटर माइकल एथर्टन ने गिनवाई खूबियां

Andy Flower (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप एक बुरे सपने की तरह रहा। इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते व्हाइट बॉल हेड कोच मैथ्यू पॉट ने पद छोड़ने का फैसला लिया है, जिसके बाद यह चर्चा जोरों पर हैं कि अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में कौन इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनेगा।

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथर्टन का कहना है कि एंडी फ्लावर को वापस से इंग्लैंड के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करना चाहिए। एंडी फ्लावर के कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 जीता था, और साथ ही टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 टीम भी बनी थी। हालांकि इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद भी फ्लावर कोच नहीं बने रहने चाहते थे, क्योंकि उनके कार्यकाल में कई खिलाड़ी कठिन ट्रेनिंग सेशन से खुश नहीं थे।

एंडी फ्लावर के पास वो स्किल्स है जो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए जरूरी है- एथर्टन

माइकल एथर्टन ने द टाइम्स में अपने कॉलम में लिखा,

फ्लावर ने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस को बदल दिया, अबू धाबी टी10 जीता, सेंट लूसिया को उसके पहले सीपीएल फाइनल में पहुंचाया, और ट्रेंट रॉकेट्स के साथ हंड्रेड जीता। दुनिया भर के अलग-अलग टूर्नामेंट में कोच के तौर पर एंडी फ्लावर की क्षमता सबके सामने हैं। उनके पास वो सभी स्किल्स है जो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए जरूरी है।

एंडी फ्लावर आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच भी हैं। माइकल एथर्टन का यह भी कहना है कि आईपीएल के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट उतना ज्यादा नहीं खेला जाता है और अगर फ्लावर चाहें तो भारत में कोचिंग कर सकते हैं क्योंकि इससे उन्हें टी20 क्रिकेट के नए ट्रेंड्स सीखने में मदद मिलेगी।

इंटरनेशनल जॉब्स की मांग पहले की तुलना में कम हो गई है, और फ्लावर का आईपीएल कमिंटमेंट एक मुद्दा हो सकता है। हालांकि आईपीएल विंडो के दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं होता है और आईपीएल में भागीदारी उन्हें टी20 क्रिकेट के नए ट्रेंड्स सीखने में मदद करेगी।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...