Skip to main content

ताजा खबर

क्या अपने पिछले वनडे मैच में टीम इंडिया को नागपुर के VCA स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था?

क्या अपने पिछले वनडे मैच में टीम इंडिया को नागपुर के VCA स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था?

Team India (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड टीम में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की वापसी हुई है।

वहीं वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। टी20 सीरीज में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। अब वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी फॉर्म में वापस आने का यह बहुत ही अच्छा अवसर है। वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। उसने इंग्लैंड के खिलाफ 58 वनडे मैच जीते हैं, जबकि 44 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

बता दें कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया ने 6 वनडे में से चार में जीत दर्ज की है। इस वेन्यू पर इंग्लैंड ने सिर्फ एक ही मैच खेला है। इंग्लिश टीम ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ यहां मुकाबला खेला था और उसमें जीत दर्ज की थी।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया था

मेजबान भारत ने यहां अपना अंतिम वनडे मैच 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और 8 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता था और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले ही ओवर में टीम इंडिया का महत्वपूर्ण विकेट गिर गया था और रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन और विराट कोहली के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया और अंबाती रायडू भी जल्द पवेलियन लौट गए।

75 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद विजय शंकर और विराट कोहली ने काफी अच्छी साझेदारी की और टीम इंडिया का स्कोर 250 रन तक पहुंचाया। विराट कोहली ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लक्ष्य का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 241 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...