Skip to main content

ताजा खबर

कौन हैं ये मानव सुथार? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर किया सभी को हैरान

कौन हैं ये मानव सुथार? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर किया सभी को हैरान

Manav Suthar (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन का आगाज हो चुका है। इस वक्त बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी 2024 के दोनों मैच खेले जा रहे हैं। एम चिन्नास्वामी में जहां इंडिया ए और इंडिया बी की टीम आमने-सामने है। तो वहीं अनंतपुर में इंडिया सी और इंडिया डी की भिड़ंत हो रही है। इसी बीच इंडिया सी टीम का हिस्सा मानव ने इंडिया डी के खिलाफ मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए पहली पारी में सात विकेट हॉल पूरे किए।

सुथार ने इस दौरान देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, केएस भरत, सारांश सिंह, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे और अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। मानव ने अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन से सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इसी बीच इस सात विकेट हॉल के बाद क्रिकेट जगत में मानव सुथार को लेकर काफी बातचीत भी हो रही है। इन सब के बीच फैंस के मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर मानव सुथार हैं कौन? तो आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

Who is Manav Suthar कौन हैं ये मानव सुथार?

मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की टीम से खेलते हैं जिसमें उन्होंने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 24.44 के औसत से 65 विकेट हासिल किए हैं। उनकी गेंदबाजी एक्शन को देखने के बाद कई फैंस और क्रिकेट फैंस का मानना है कि उनका एक्शन काफी हद तक भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी की तरह है।

वह गेंद को काफी आसानी से बल्लेबाज के सामने से टर्न कराने की क्षमता रखते हैं। पिछले साल जब भारतीय टीम को एशिया कप खेलने से पहले जब बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही थी वहां मानव ने वहां पर अपने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उस ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाजों को अपने स्पिन गेंदबाजी से काफी परेशान किया था।

मानव ने इसी साल हुए आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से डेब्यू किया था लेकिन वहां उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। मानव भारत की अंडर-19 और ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में मानव के नाम 15 जबकि टी20 में उनके नाम 4 विकेट मौजूद हैं।

 

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...