Skip to main content

ताजा खबर

कौन बनेगा इंग्लैंड टीम का व्हाइट-बॉल कोच? नाम सुनकर कांप जाएंगे इंग्लिश खिलाड़ी

कौन बनेगा इंग्लैंड टीम का व्हाइट-बॉल कोच? नाम सुनकर कांप जाएंगे इंग्लिश खिलाड़ी

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खाली पड़े व्हाइट-बॉल हेड कोच पद के लिए एंडी फ्लावर से बेहतर कोई विकल्प नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात पर संदेह है कि उन्हें यह पद मिलेगा भी या नहीं।

गौरतलंब है कि, 2 सालों में टीम के मिक्स्ड प्रदर्शन के बाद मैथ्यू मॉट ने पिछले सप्ताह पद छोड़ दिया था। उन्होंने ही इंग्लैंड को 2022 में टी20 विश्व कप की सफलता दिलाई, हालांकि पिछले दो प्रमुख लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

नए हेड कोच की तलाश तब शुरू हुई जब इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि टीम को “नई दिशा” की आवश्यकता है, और अगला लक्ष्य फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी है।

नासिर हुसैन ने बताया कौन है कोच बनाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथर्टन का कहना है कि एंडी फ्लावर को वापस से इंग्लैंड के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करना चाहिए। अपने साथी खिलाड़ी का समर्थन करते हुए नासिर हुसैन ने भी इस बात पर मोहर लगाई और उनका नाम लिया।

बता दें कि, जब एंडी फ्लावर इंग्लिश टीम के कोच थे तो उनके कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 जीता था, और साथ ही टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 टीम भी बनी थी। हालांकि इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद भी फ्लावर कोच नहीं बने रहने चाहते थे, क्योंकि उनके कार्यकाल में कई खिलाड़ी कठिन ट्रेनिंग सेशन से खुश नहीं थे।

हुसैन ने पीए समाचार एजेंसी से कहा-

“अगर मैं एंडी फ्लावर को कोच बनाने के लिए बोलूँगा तो लोग इस बात पर सहमति नहीं देंगे। एंडी पहले फ्रेंचाइजी और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के विरोध में थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वह दुनिया भर में घूम चुके हैं, अधिकांश फ्रेंचाइजी के लिए जीत हासिल कर चुके हैं और कुछ बहुत अच्छी चीजें कर चुके हैं।”

“वह एक शानदार कोच हैं। आपको बस उनका सीवी देखना होगा और अगर रॉब (इंग्लैंड टीम डायरेक्टर) ने एंडी फ्लावर का सीवी निकाला है, तो शायद ही इससे बेहतर कोई विकल्प हो, लेकिन फिर से यह तभी संभव है जब एंडी ऐसा करना चाहें।”

“सभी बहुत अच्छे उम्मीदवार हैं और मैं फिर से दोहराता हूं कि काम उम्मीदवार को खोजने का नहीं है, बल्कि ऐसे उम्मीदवार को खोजने का है जो वास्तव में यह काम करना चाहता हो।”

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...